विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2020

Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर 600 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे

गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर ननकाना साहिब में होने वाले उत्सव में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को वाघा बॉर्डर के जरिए 600 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु यहां पहुंचे.

Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर 600 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे
Guru Nanak Jayanti 2020: गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर 600 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे
लाहौर:

गुरु नानक देव की 551वीं जयंती (551st birth anniversary of Guru Nanak Dev) पर ननकाना साहिब (Nankana Sahib) में होने वाले उत्सव में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को वाघा बॉर्डर के जरिए 600 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालु यहां पहुंचे. ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक की जन्म स्थली है. इससे संबंधित मुख्य कार्यक्रम पंजाब प्रांत के गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. ‘इवेक्यूइ ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' के प्रवक्ता आसिफ हाशमी ने पीटीआई को बताया, ‘‘आज यहां वाघा बॉर्डर के जरिए 602 भारतीय सिख श्रद्धालु बाबा गुरु नानक की 551वीं जयंती का उत्सव मनाने के लिए ननकाना साहिब पहुंचे हैं.'' श्रद्धालु 10 दिनों की यात्रा के दौरान प्रांत के अन्य गुरुद्वारों के भी दर्शन करेंगे. भारतीय उच्चायोग के दो सदस्य आर बी सोहरन और संतोष कुमार श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए इस्लामाबाद से वाघा पहुंचे थे.

Guru Nanak Jayanti 2020: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जन्‍मे थे गुरु नानक देव, जानें कब है गुरु नानक जयंती ?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Nanak, Guru Nanak Birth Anniversary, 551st Guru Nanak Jayanti, Nankana Sahib Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com