Ganga Dussehra 2020: COVID-19 के चलते गंगा दशहरे पर पहली बार यमुना में डुबकी नहीं लगा सके स्नानार्थी

Ganga Dussehra 2020: कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ''चूंकि गंगा दशहरा पर्व पर शासन या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई अतिक्ति छूट लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन में नहीं दी गई है.

Ganga Dussehra 2020: COVID-19 के चलते गंगा दशहरे पर पहली बार यमुना में डुबकी नहीं लगा सके स्नानार्थी

Ganga Dussehra 2020: कोरोना के चलते खाली रहे घाट. (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मथुरा:

मथुरा में इस बार स्नानार्थी गंगा दशहरे (Ganga Dassehra 2020) के पावन पर्व पर यमुना के घाटों पर पवित्र स्नान नहीं कर सके. नगर निगम आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया, ''कोरोना (Coronavirus) के कारण प्रत्येक वह कार्य प्रतिबंधित है जिसमें लोग एक ही स्थान पर एकत्रित होते हों. गंगा दशहरा पर प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग यमुना में स्नान और पूजा-अर्चना करते थे, लेकिन इस दफा कोरोना की गाइड लाइन के चलते यमुना स्नान नहीं कर सके.''

नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप मित्तल ने बताया, ''प्रति वर्ष की भांति निगम ने यमुना स्नान की कोई तैयारी नहीं की. पुलिस भी लोगों को यमुना तक जाने से लगातार रोकती रही.''

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ''चूंकि गंगा दशहरा पर्व पर शासन या प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई अतिक्ति छूट लॉकडाउन के नियमों के अनुपालन में नहीं दी गई है. इसलिए इस प्रयोजन से घाटों की ओर प्रस्थान करने वाले हर नागरिक को पहले ही रोका जा रहा है तथा किसी को घाटों पर स्नान की अनुमति नहीं दी जाएगी.''

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लॉकडाउन के कारण ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि की मध्य रात्रि से ही स्नानार्थियों से गुलजार होने वाले यमुना के घाटों पर इस बार सन्नाटा पसरा रहा.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)