विज्ञापन

छठ पूजा पर निर्जला व्रत से पहले जान लें ये हेल्थ टिप्स, 36 घंटे रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

छठ पूजा का व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है. इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं. ऐसे में व्रत रखने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. यहां जानिए व्रत के दौरान हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए क्या करें?

छठ पूजा पर निर्जला व्रत से पहले जान लें ये हेल्थ टिप्स, 36 घंटे रहेंगे फिट और एनर्जेटिक
छठ पूजा व्रत टिप्स
file photo

देशभर में महापर्व छठ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और इसका समापन सप्तमी तिथि पर होता है. चार दिनों तक चलने वाला महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित होता है. बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है. इस पर्व में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ कठिन व्रत रखते हैं. इसमें 36 घंटे निर्जला व्रत रखा जाता है. अगर आप भी इस बार छठ पूजा का निर्जला व्रत रखने जा रहे हैं तो हेल्थ से जुड़ी इन बातों का जरूर ध्यान रखें. चलिए आपको बताते हैं पहली बार व्रत रखने वाले हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए क्या-क्या करें.

छठ पूजा निर्जला व्रत हेल्थ टिप्स

छठ पूजा का व्रत सबसे कठिन व्रत माना जाता है. इस दौरान व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं. इस दौरान व्रती अन्न तो दूर, पानी की एक बूंद तक ग्रहण नहीं करते. आस्था और परंपरा से जुड़ा ये व्रत सेहत के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होता. ऐसे में डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी हो सकती है.

व्रत से पहले क्या करें?

छठ पूजा पर निर्जला व्रत रखने से पहले आपको और अपने शरीर को तैयार करना जरूरी है. ऐसे में व्रत से एक दिन पहले अच्छी मात्रा में पानी पिएं. इसके अलावा नारियल पानी, छाछ और फल जरूर खाएं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है.

व्रत से पहले क्या खाएं?

छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होता है. हालांकि, नहाय-खाय के अगले दिन यानी खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को प्रसाद ग्रहण करते हैं. ऐसे में भोजन में ऐसी चीजें खाएं, जो शरीर को एनर्जी दें. इसके अलावा खाने वाली चीजों में ज्यादा हैवी चीजें शामिल करें. इससे पाचन के जुड़ी समस्या हो सकती है. इस दिन फल, दूध और पारंपरिक प्रसाद का सेवन करें. तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचें.

धूप और ज्यादा हलचल न करें

छठ पर 36 घंटे का व्रत रहता है. ऐसे में शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. व्रत के समय ज्यादा देर तक धूप में खड़े नहीं रहें, इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसके अलावा ज्यादा मेहनत वाला काम नहीं करें. भारी सामान उठाने या बहुत ज्यादा मेहनत करने से बचें. व्रत रखने से पहले घर के सारे काम निपटा लें.

यह भी पढ़ें:- दिवाली के बाद अचानक बढ़ा वजन? डाइटिशियन से जानिए वजन कैसे करें कंट्रोल

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Chhath Puja Fasting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com