Karwa Chauth 2026: इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. लेकिन ऐसे में कई कपल के मन में ये सवाल आता है कि क्या पति भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर कोई पति अपनी इच्छा से पत्नी के साथ व्रत रखना चाहे तो ऐसा कर सकता है. कई पति अपनी पत्नी का साथ देने के लिए उपवास रखते हैं और शाम की पूजा में भी शामिल होते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या पति रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत?
पारंपरिक रूप से करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं, लेकिन आज के समय में कई दंपति इस व्रत को मिलकर भी करते हैं. कई शादीशुदा जोड़ों के लिए करवा चौथ का व्रत केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्की प्रेम और साथ निभाने का प्रतीक होता है. पति भी अपनी इच्छा से दिनभर भोजन और पानी का त्याग कर सकते हैं, शाम की पूजा में शामिल हो सकते हैं और चंंद्रमा दर्शन के बाद अपनी पत्नी के साथ व्रत खोल सकते हैं. हालांकि, करवा चौथ से जूड़ी परंपराएं अलग-अलग परिवारों में अलग हो सकती हैं.

पति के व्रत रखने को लेकर क्या है परंपरा?
करवा चौथ पर परंपरागत रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत में सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन होने तक अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है. हालांकी, करवा चौथ की सभी रस्में और परंपराएं हर क्षेत्र और हर परिवार में एक जैसी नहीं होतीं. ऐसा कोई नियम नहीं है जो पति को व्रत रखने से मना करता हो. इसलिए अगर कोई पति अपनी पत्नी के प्रति प्रेम, सम्माान और साथ नीभाने की भावना से व्रत रखना चाहता है, तो वो ऐसा कर सकता है.
क्या पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखना जरूरी है?
करवा चौथ पर पति के लिए व्रत रखना कोई जरुरी नहीं माना जाता है. पति-पत्नी अपनी आस्था, पारिवारिक परंपराओं और सुविधा के अनुसार तय कर सकते हैं कि वे इस पर्व को किस तरह मनाना चाहते हैं. धार्मिक मान्यताओं में करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है. हालांकि, आजकल कई पति अपनी पत्नी का साथ देने और आपसी प्रेम-सम्मान को व्यक्त करने के लिए अपनी इच्छा से व्रत रखते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: हाथ में पैसों की रेखा कहां होती है? जानें धन रेखा, भाग्य रेखा और मनी ट्रायंगल के संकेत
यह भी पढ़ें: नवंबर में गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी योग? आज इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं