ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को शुभ योगों में गिना जाता है. मान्यता है कि इस योग के बनने पर व्यक्ति को करियर, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नवंबर 2026 की शुरुआत में चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश करने से यह योग बनेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह राशि में पहले से गुरु ग्रह मौजूद हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस योग से मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए क्या संकेत बताए गए हैं.
मेष राशि वालों को शिक्षा और करियर में मिल सकते हैं अवसर
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर की शुरुआत अच्छी रहने की संभावना जताई गई है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस राशि के पंचम भाव में गजकेसरी योग बनेगा. इससे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिल सकता है. नौकरी करने वालों के काम की सराहना हो सकती है. वहीं, निवेश से लााभ मिलने की संभावना भी जताई गई है लेकिन कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्क राशि वालों को धन और वाणी से मिल सकता है फायदा
कर्क राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, दूसरे भााव में बनने वाला यह योग वाणी और धन से जुड़ा माना जाता है. आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. पैतृक कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावनाा है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग
सिंह राशि का आज बढ़ सकता है आत्मविश्वास और मान-सम्मान
सिंह राशि में ही गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ने की मान्यता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की ताारीफ हो सकती है और नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं. अपना कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समयय अनुकूल रह सकता है. विवाह योग्य जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना जताई गई है.
वृश्चिक राशि वालों आज करियर में तरक्की के बन सकते हैं योग
वृश्चिक राशि के जातकों के दसवें भाव में गजकेसरी योग बनने की मान्यता है. इसे कर्म और करियर का भाव माना जाता है. ऐसे में नौकरी में पदोन्नति, नई नौकरी के अवसर और कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होने के संकेत बतााए गए हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, लेकिन शेयर बाजार में निवेश करने से पहले जोखिम को समझनाा जरूरी है.
ये भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा 2026: कोजागिरी पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है? जानें अपने शहर के हिसाब से चंद्रोदय का समय, पूजा विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं