विज्ञापन

बुध बदलेंगे अपनी चाल, ये 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में भी मिलेंगे शुभ संकेत

हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर में 12 बजकर 41 मिनट पर बुध का वक्री चाल में गोचर होगा. बुध के परिवर्तन से इन 3 राशियों बहुत लाभ मिल सकते हैं.

बुध बदलेंगे अपनी चाल, ये 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर में भी मिलेंगे शुभ संकेत
बुध गोचर
file photo

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर में 12 बजकर 41 मिनट पर बुध का वक्री चाल में गोचर होगा. ग्रहों के राजकुमार, बुध इस बार 21 दिनों के लिए वक्री होने जा रहे हैं. बुध का वक्री चाल में गोचर 13 नवंबर तक होगा. बुध के गोचर से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है. हालांकि, बुध के परिवर्तन से कुछ राशियों शुभ माना जा रहा है. इस दौरान करियर में प्रगति, आर्थिक स्थिति में सुधार और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बुध की वक्री चाल से किन 3 राशियों को लाभ मिलेगा.

मेष राशि

बुध की वक्री चाल से मेष राशि वाले जातकों को फायदा मिलेगा. मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. इसके अलावा आर्थिक सुधार देखने को भी मिल सकता है. इस दौरान व्यापारियों को पुराने संपर्कों और ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. लंबे समय से रुके काम भी पूरे होने के संकेत हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के बुध का ये परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस के साथ अच्छा तालमेल और संबंध बनेगा, जिसके करियर में फायदा मिल सकता है. इसके अलावा नई डील मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से जुड़े मामलों में भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे.

वृश्चिक राशि

बुध की वक्री चाल वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल दे सकती है. करियर में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में फायदा होगा. धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- क्या आप भी मन का बोझ ढो रहे हैं? बीके शिवानी ने बताया हल्का और खुश रहने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- वास्तु टिप्स: घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budh Gochar, Mercury Transit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com