विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 16, 2023

नवरात्रि की पूजा करते समय मां दुर्गा के इन 6 मंत्रों का जरूर करें जाप, सारे कष्ट होंगे दूर

Mantras of maa Durga : विधि-विधान के साथ पूजा करने के साथ मां दुर्गा के 6 पावरफुल मंत्रों का जाप किया जाए तो सारे कष्ट दूर होंगे और मन शांत भी रहेगा.

Read Time: 2 mins
नवरात्रि की पूजा करते समय मां दुर्गा के इन 6 मंत्रों का जरूर करें जाप, सारे कष्ट होंगे दूर
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

Maa Durga mantra : 15 तारीख दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है. अब पूरे नौ दिन तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी. आपको बता दें कि मां के हर स्वरूप का खास महत्व है. ऐसे में इसकी विधि-विधान के साथ पूजा करने के साथ मां दुर्गा के 6 पावरफुल मंत्रों का जाप किया जाए तो आपके सारे कष्ट दूर होंगे और मन शांत भी रहेगा. देवी दुर्गा के इन मंत्रों को जपने से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी आशीर्वाद आपके साथ बना रहता है. 

मां दुर्गा के मंत्र | Mantras of maa Durga

1- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

2- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

3- या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

4-या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

5- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

6- दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।। 

मां दुर्गा ध्यान मंत्र है | Dhyan mantras of Devi Durga

ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|

लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

दुर्गा मंत्र के लाभ

- यह मंत्र आत्मा को खोलेगा और चेतना को जगाएगा.यह सारे महत्वपूर्ण मंत्र हैं.

- इस मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है.

- देवी दुर्गा की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता का दूर होती है.

- इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भगवान Jagannath से जुड़ी यह सबसे खास बात क्या आपको है पता, जानिए यहां
नवरात्रि की पूजा करते समय मां दुर्गा के इन 6 मंत्रों का जरूर करें जाप, सारे कष्ट होंगे दूर
वैशाख की पूर्णिमा को तुलसी पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मान्यतानुसार घर आती है खुशहाली
Next Article
वैशाख की पूर्णिमा को तुलसी पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मान्यतानुसार घर आती है खुशहाली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;