बीते महीनों जैकी श्रॉफ की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन दर्शकों को जैकी श्रॉफ की इस फिल्म से काफी उम्मीद थी. फिल्म में जैकी के अलावा भाग्यश्री, प्रतीक स्मिता पाटिल, दुर्गेश कुमार जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए थे. हालांकि फिल्म में जैकी श्रॉफ एक अलग ही किरदार में नजर आए. अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 21 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देने वाली है. इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर मनीष सैनी ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की.
पूरी फॅमिली को देखना चाहिए
मनीष सैनी ने कहा कि रिलीज के समय फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया थी खासकर की फिल्म समीक्षकों ने बहुत सराहा, लेकिन मुझे लगता है बच्चों की गर्मी की छुट्टियों का समय था, जिस कारण से एक बहुत बड़ा वर्ग था जो फिल्म देख नहीं पाया तो वो अब फिल्म को एन्जॉय कर सकते है. एक बात और भी मैं मानता हूं कि द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो सिर्फ बच्चो की फिल्म ही नहीं है. ये फिल्म बचपन के बारे में भी है और इसे पूरी फैमिली को देखना चाहिए. सिनेमाघरों में बहुत बार सबका एक साथ जाना संभव नहीं होता है, इसलिए ये सही मौका है पूरे परिवार के साथ फिल्म के मजे लेने का. जैकी सर के साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा. वो बहुत ही साधारण और सहज इंसान है, अच्छी बात ये थी की उनमें बच्चो जैसी ही जिज्ञासा है उनकी एनर्जी बच्चो की तरह है. जिससे की सेट का माहौल बहुत पॉजिटिव रहा और मैं ऐसा मानता हूं कि ऐसे माहौल में ही बच्चे अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देते है. मेरे लिए जैकी सर का सेट पर रहना की किसी ट्रीट से कम नहीं था फिर चाहे वो शूट के टाइम हो या बीच ब्रेक में.
मनीष सैनी ने कहा कि मुझे बच्चो से और अपने बचपन से बहुत जुड़ाव रहा है. बचपन का मुख्य हिस्सा इन्नोसेंस है और मुझे लगता है कि अपनी फिल्मों के जरिये, सोसाइटी को ये भी दिखते रहना चाहिए जिससे की हमारी आने वाली पीढ़ी का बचपन बना रहे. मुझे कहीं न कहीं ऐसा भी लगता है कि इस दिशा में कुछ एक ही फ़िल्ममेकर है जिनका इन्टरेस्ट है. मालगुडी डेज, तेनाली रमा और जंगल बुक जैसे कंटेंट हमारे बचपन का हिस्सा है मेरी कोशिश है कि मैं आज की पीढ़ी के लिए भी कुछ करू जो आगे चलकर उनके बचपन का हिस्सा बन जाये.
कुछ परोसने का प्रयास
डायरेक्टर ने आगे कहा कि इसका सबसे का सबसे बड़ा आकर्षण ये ही है की आप पुरे परिवार के लिए कुछ परोसने का प्रयास कर रहे है. जिसे सब एक साथ बैठ के देख सके, हंस सके, सेलिब्रेट कर सके. कुछ ऐसा सिनेमा जो सबको साथ लेकर आये वरना अलग अलग कमरों में तो हम रह ही रहे है. सबके सिनेमा घरो तक जाना संभव नहीं होता है और ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ऐसी फिल्म है जिससे घर में रहकर भी आप एक छुट्टी वाले दिन का अनुभव कर सकते है. अपने दोस्तों के साथ, अपने परिवार के साथ या फिर अकेले भी. एक फिल्मकार के लिए सफलता के ये ही सब आयाम है, लेकिन मैं मानता हूं ऑडियंस का प्रतिसाद सबसे ऊपर है क्योंकि सबसे पहले फिल्म उनके लिए ही बनायीं जाती है. कई सालो तक हमेशा तक और वो ही एक फिल्ममेकर का सपना होता है.
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 के इस गाने के पीछे है दिलचस्प कहानी, सिंगर को इमरान हाशमी ने खुद किया कॉल, 20 मिनट में बन गया गाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं