विज्ञापन

चांद से क्‍या छिपाकर घर ले आए थे Neil Armstrong, मौत के बाद हुआ था खुलासा

What Neil Armstrong took from the Moon during the Apollo 11 mission: 20 जुलाई 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद की सतह पर पहला कदम रखा था.

चांद से क्‍या छिपाकर घर ले आए थे Neil Armstrong, मौत के बाद हुआ था खुलासा

What Neil Armstrong took from the Moon during the Apollo 11 mission: 20 जुलाई 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद की सतह पर पहला कदम रखा था. ये मानव इतिहास के उन पलों में से एक था, जो हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा. लेकिन नील आर्मस्ट्रॉन्ग के चांद से लौट आने के सालों बाद ऐसी जानकारी सामने आई थी, जिसने दुनिया को चौंका दिया था. 

चांद से क्‍या छिपाकर घर ले आए थे Neil Armstrong

Apollo 11 मिशन के तहत Neil Armstrong चांद पर भेजे गए थे. साल 2012 में उनके निधन के बाद एक दिन उनकी पत्नी कैरोल ने घर की एक अलमारी में सफेद कपड़े का बैग देखा. इस बैग के बारे में उनकी पत्‍नी को नहीं पता था. जब बैग खोला गया तो उसमें Apollo 11 मिशन से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें मिलीं. बाद में इस बैग को McDivitt Purse नाम दिया गया. 

बैग में क्‍या-क्‍या मिला 

इस बैग में कैमरा, केबल, मिरर और कुछ ऐसे उपकरण थे, जिनका इस्तेमाल चांद पर उतरने के दौरान किया गया था. सबसे खास बात यह थी कि इसमें वह 16mm कैमरा भी मौजूद था, जिससे चांद पर इंसानों के पहले कदम की तस्वीरें रिकॉर्ड की गई थीं. माना जाता है कि मिशन खत्म होने के बाद इन चीजों को वजन कम करने के लिए चांद पर ही छोड़ दिया जाना था, लेकिन आर्मस्ट्रॉन्ग बिना किसो को बताए इन्हें अपने साथ पृथ्वी पर ले आए थे. और फिर अपने पास रख लिया था. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

विशेषज्ञों ने क्‍या कहा 

विशेषज्ञों के अनुसार, उस समय अंतरिक्ष मिशनों में कई उपकरण 'डिस्पोजेबल' माने जाते थे. यानी उनका उपयोग केवल मिशन के दौरान किया जाता था और बाद में उन्हें छोड़ दिया जाता था. इसलिए आर्मस्ट्रॉन्ग द्वारा इन वस्तुओं को सुरक्षित रखना नियमों का गंभीर उल्लंघन नहीं माना गया. बाद में NASA ने भी इन वस्तुओं के ऐतिहासिक महत्व को स्वीकार किया. 

कैसे व्‍यक्ति थे Neil Armstrong 

Neil Armstrong शांत और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे. उन्होंने कभी इन वस्तुओं के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा बात नहीं की. यही वजह है कि उनके निधन के बाद जब यह बैग मिला, तो लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई. इतिहासकारों का मानना है कि ये वस्तुएं केवल उपकरण नहीं, बल्कि मानव इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण मिशन की निशानी हैं. 

Do You Know: क्‍या ट्रेन भी रिटायर होती है, पुरानी ट्रेनों का क्‍या होता है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com