विज्ञापन

WB Budget: बंगाल में बेटियों की शिक्षा को बड़ा बूस्ट, कॉलेज छात्राओं को ₹50 हजार का तोहफा

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने वर्ष 2026-27 के लिए 4,38,775.29 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. इस बजट में आंदोलनरत आशा और आईसीडीएस कार्यकर्ताओं के मासिक वेतन में 5,000 टका तथा होम गार्ड्स के वेतन में 2,000 टका की वृद्धि की गई है. साथ ही कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एकमुश्त 50,000 रुपये देने का एलान किया है.

WB Budget: बंगाल में बेटियों की शिक्षा को बड़ा बूस्ट, कॉलेज छात्राओं को ₹50 हजार का तोहफा
राज्य की अविवाहित कॉलेज छात्राओं को पढ़ाई में मदद के लिए सरकार की तरफ से एकमुश्त 50,000 टका दिए जाएंगे.

West Bengal education Budget 2026 : पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का नया बजट इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने राज्य के विकास और आम जनता को राहत देने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4,38,775.29 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया है. इस बजट में खासकर महिलाओं, युवाओं और समाज के गरीब तबके के लिए कई बड़े  ऐलान किए गए हैं.

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एकमुश्त 50,000 रुपये

युवाओं और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और धमाकेदार घोषणा की है. राज्य की अविवाहित कॉलेज छात्राओं को पढ़ाई में मदद के लिए सरकार की तरफ से एकमुश्त 50,000 टका दिए जाएंगे. इस फैसले से बेटियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में किसी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बंगाल की बेटियों और आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी जीत

इस बजट ने बंगाल की बेटियों की उम्मीदों को नया पंख दिया है. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं (Asha Workers) और आईसीडीएस (ICDS) कार्यकर्ताओं के लिए यह बजट बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. सरकार ने इनके मासिक वेतन में सीधे 5,000 रुपये की बड़ी वृद्धि कर दी है. पिछली सरकार के समय इन कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया था, लेकिन तब उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी. अब सरकार के इस फैसले से उनकी बरसों पुरानी मुराद पूरी हो गई है.

इसके साथ ही, राज्य के होम गार्ड्स के वेतन में भी 2,000 टका का इजाफा किया गया है, जिससे उनके परिवारों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Revaluation ने बदल दी रांची की अवनी केजरीवाल की किस्मत, हासिल किए 500 में 500 अंक, बनी स्टेट टॉपर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com