Vijay Deverakonda vs Rashmika Mandanna : साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हमेशा चर्चा में रहते हैं. फैंस को इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तो पसंद है ही, साथ ही इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में धमाल मचाने वाले ये दोनों सितारे असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं?
यह भी पढ़ें- Himanta vs Owaisi: सियासत के दो बड़े चेहरे, पर पढ़ाई-लिखाई में कौन है किस पर भारी? जानें इनकी डिग्री
'अर्जुन रेड्डी' फेम विजय देवरकोंडा की पढ़ाई
विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुट्टापर्थी के सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल (Sathya Sai Higher Secondary School, Puttaparthi) से की. इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स (Badruka College of Commerce and Arts) हैदराबाद से पूरी की. विजय के पास B.Com (बैचलर ऑफ कॉमर्स) की डिग्री है.
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का एजुकेशनल बैकग्राउंड
अब बात करते हैं सबकी चहेती 'श्रीवल्ली' यानी रश्मिका मंदाना की. रश्मिका न सिर्फ दिखने में स्मार्ट हैं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी तेज रही हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की.
आगे की पढ़ाई के लिए रश्मिका बेंगलुरु चली गईं, जहां उन्होंने एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया. रश्मिका ने यहां से साइकोलॉजी, जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. जी हां, रश्मिका के पास तीन अलग-अलग विषयों की जानकारी है.
आखिर कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?अगर तुलना की जाए, तो विजय देवरकोंडा एक कॉमर्स ग्रेजुएट हैं, वहीं रश्मिका मंदाना ने तीन विषयों (Psychology, Journalism, English) में स्पेशलाइजेशन के साथ ग्रेजुएशन की है. टेक्निकली दोनों ही ग्रेजुएट हैं, लेकिन रश्मिका की डिग्री में विषयों की डायवर्सिटी थोड़ी ज्यादा नजर आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं