विज्ञापन
2 minutes ago

UPTET 2026 Exam Live Update: उत्तर प्रदेश में आज से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 शुरू हो गया है. 60 जिलों के  955 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक ये परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुताबिक उच्च प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार दो जुलाई को दोनों पालियों में और तीन जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे. जबकि प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार 3 जुलाई को दूसरी पाली में और 4 जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे. बता दें कि यूपी टीईटी प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) और उच्चतर प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) स्कूलों में टीचर के तौर पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी पात्रता है.

UPTET 2026 Exam Live Update-

UPTET Exam: उम्मीदवारों की अच्छे से ली गई तलाशी

UPTET Exam: लखनऊ के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (L&O) बबलू कुमार ने कहा "आज पूरे उत्तर प्रदेश में TET परीक्षा हो रही है, और यह 3 और 4 जुलाई को भी होगी. लखनऊ में 46 सेंटर्स पर परीक्षा हो रही है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेंटर्स पर सब-इंस्पेक्टर की अगुवाई में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है.  डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और मैं अभी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं; अंदर जाने से पहले उम्मीदवारों की ठीक से चेकिंग और तलाशी ली गई है. परीक्षा शुरू हो चुकी है और अब तक कोई समस्या सामने नहीं आई है..."

वाराणसी में परीक्षा हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है

वाराणसी में परीक्षा पूरी तरह हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है. यहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, जैमर और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और नकलमुक्त तरीके से संपन्न हो सके.

UPTET Exam: UPTET उम्मीदवारों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

UPTET Exam: नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीज़न ने UPTET परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है. 

UPTET Exam: गाजियाबाद में 19 केंद्रों पर 42,420 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

UPTET Exam:  गाजियाबाद में 2 जुलाई से 4 जुलाई तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन किया जा रहा है. जिले के कुल 19 परीक्षा केंद्रों पर 42,420 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.  सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती भी रहेगी.

UPTET Exam: 4 जुलाई को एक ही पाली में होगी परीक्षा

UPTET Exam: UPTET एग्जाम 2 और 3 जुलाई को दो शिफ्टों में होगा. वहीं 4 जुलाई को एक ही पाली में ये एग्जाम होगा.

देखें कौन-कौन सी शिफ्ट में होगा एग्जाम

प्रयागराज: पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया

ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा का कहना है, "UP TET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को होनी है. परीक्षा केंद्रों और आने-जाने के रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. सभी उम्मीदवारों की अच्छी तरह से जांच की जाएगी. चूंकि उम्मीदवार शहर के बाहर से आएंगे, इसलिए रेलवे अधिकारियों के साथ भी बैठकें की गई हैं. सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जा रही है."

कड़ी सुरक्षा के बीच UP TET 2026 परीक्षा के प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए

कड़ी सुरक्षा के बीच UP TET 2026 परीक्षा के प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए गए हैं. पर्यवेक्षक वीपी श्रीवास्तव कहते हैं, "परीक्षा के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न होगी..."

UPTET Exam: कुछ ही देर में एग्जाम शुरू होने जा रहा है

UPTET Exam: UPTET एग्जाम कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है. परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए हैं, किसी को भी अंदर जाने की अब अनुमति नहीं है.

UPTET Exam: अफवाह पर ध्यान न दें

UPTET Exam: लखनऊ पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे, सभी नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

UPTET Exam: रेलवे स्टेशन पर खास व्यवस्था

UPTET Exam:  यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, टैक्सी स्टैंड और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की है.

UPTET Exam: 1.85 लाख टीचर्स भी देंगे एग्जाम

UPTET Exam: यूपी में स्टेट टीईटी की परीक्षा आज से शुरू हो रही है और 4 जुलाई तक चलेगी. इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें 1.85 लाख टीचर्स भी शामिल हैं. 

UPTET Exam: नकल करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नकल कराने अथवा परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता को प्रभावित करने वाले व्यक्ति, संस्था या संबंधित के विरुद्ध उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन आदि का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

60 जनपदों के 955 केंद्रों पर परीक्षा, AI CCTV से रखी जाएगी नजर

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्रों को AI सीसीटीवी कैमरों और इंटीग्रेटेड कमांड रूम से जोड़ा गया है.

UPTET Exam: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UPTET Exam: UPTET 2026 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क रहेंगे.

शिक्षकों को स्पेशल छुट्टी और दूसरे राज्यों से आने वालों को रहने की जगह, UP TET के लिए क्या हैं तैयारियां?

UPTET 2026 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की पहचान का सत्यापन और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे ताकि नकल या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके

UPTET Exam 2026 LIVE: महिला सुरक्षा के लिए होगी पिंक पेट्रोल

UPTET Exam 2026 LIVE: महिला सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल, एंटी रोमियो स्क्वाड और यूपी-112 टीम लगातार निगरानी में रहेंगी. पुलिस ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मी परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित रहें और आईडी कार्ड साथ रखें. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाएगा.

UPTET Exam 2026 LIVE: हथियारबंद कांस्टेबल गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगे

UPTET Exam 2026 LIVE: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा चेकिंग के लिए पुलिस (महिला, पुरुष) की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्र के बाहर सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लगाए गए हैं. हथियारबंद कांस्टेबल लगाए गए हैं, जो गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगे. परीक्षा की तैयारी के लिए बंदोबस्त पर्याप्त रूप से किए गए हैं.

uptet 2026 july 2 live updates: यूपी टीईटी से पहले बलिया प्रशासन अलर्ट, 15 केंद्रों की सुरक्षा समीक्षा पूरी

uptet 2026 july 2 live updates: 2, 3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का आयोजन होना है. इसके लिए जनपद बलिया में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी वाली है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.  3 दिनों में पांचों पालियों को मिलाकर लगभग 30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे.

uptet 2026 july 2 live-updates: लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा एग्जाम

uptet 2026 july 2 live-updates: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की है. यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को जनपद लखनऊ के 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UPTET 2026 Exam, UPTET Exam Date And Shift Details, UP TET 2026 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com