विज्ञापन

UPSSSC OTR Registration 2026: UPSSSC ने शुरू की फ्री 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' सुविधा, जानें क्यों है जरूरी

ओटीआर से सभी आवेदन ऑटो-फिल होंगे और अधिकतम PET स्कोर का उपयोग किया जा सकेगा. सबमिट करने के बाद विवरण में संशोधन संभव नहीं होगा.

UPSSSC OTR Registration 2026: UPSSSC ने शुरू की फ्री 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' सुविधा, जानें क्यों है जरूरी
आपको बार-बार अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

UPSSSC OTR Registration 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  ने अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह से मुफ्त वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सुविधा की शुरुआत कर दी है. 14 जुलाई से शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत अब भविष्य में होने वाली सभी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) और मुख्य परीक्षाओं के लिए OTR नंबर होना अनिवार्य कर दिया गया है. इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता आएगी. साथ ही OTR से भविष्य के सभी आवेदन ऑटो-फिल होंगे, बार-बार डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी

कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

आयोग के मुताबिक, ऐसे नए अभ्यर्थी जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं या फिर वे उम्मीदवार जिनके पास PET-2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर है, वे सभी इस OTR पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि नए और पुराने दोनों ही तरह के अभ्यर्थियों के लिए यह OTR सुविधा पूरी तरह से फ्री है.

रजिस्ट्रेशन के लिए इन नियमों का रखें खास ध्यान

OTR प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का OTP सत्यापन अनिवार्य किया गया है. रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना नाम, जन्मतिथि, पता और हाईस्कूल (10वीं) की योग्यता सहित सभी डॉक्यूमेंट सावधानी से भरने होंगे.

रंगीन फोटो

अपलोड की जाने वाली फोटो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. इसका साइज 50 से 100 KB के बीच और फॉर्मेट JPG/JPEG होना चाहिए.

सिग्नेचर

हिंदी या अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने के बाद, उसके ठीक नीचे अपना नाम हिंदी में लिखना अनिवार्य है. ध्यान रहे, अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में लिखा गया नाम मान्य नहीं होगा.

इस बात का रखें ख्याल

 OTR नंबर एक बार जारी होने के बाद दर्ज किए गए विवरण में संशोधन (Correction) की कोई सुविधा नहीं मिलेगी. 

OTR के शानदार फायदे

आपके पास जितने भी वैध PET स्कोरकार्ड होंगे, उनमें से सर्वाधिक अंक वाले स्कोर का उपयोग आप मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- कड़े पहरे में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा: मेटल डिटेक्टर से जांच और वीडियोग्राफी के बाद ही मिला प्रवेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com