UPSSSC Latest News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा में पेपर लीक कराने और नकल कराने वालों पर नकेल कसने के लिए ग्रुप ‘सी' भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है. वर्त्तमान तक इस भर्ती परीक्षा में 8 सीरीज में प्रश्न पत्र तैयार किए जाते थे और परीक्षा ली जाती थी, लेकिन अब आगे होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए इस पैटर्न को समाप्त कर दिया गया है. नई व्यवस्ता के अनुसार प्रश्न पत्र संख्या के आधार पर अंको का मूल्यांकन किया जाएगा.
पुलिस विभाग में निकली कांस्टेबल की 3484 नई वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पास ग्रुप ‘C' के पदों पर भी भर्ती करने का अधिकार है. आयोग द्वारा जुलाई में लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. एसटीएफ द्वारा कई नकल कराने वालों को परीक्षा के दौरान पकड़ा गया था और पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए थे. इसकी जानकारी एसटीएफ ने आयोग को दी और बताया कि किस तरह ये एक सीरीज में सेंधमारी करके नकल कराते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेटेस्ट जॉब वैकेंसी न्यूज़ देखें
आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने सदस्यों के साथ बैठकर इसपर विचार किया और बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीरीज की व्यवस्था को समाप्त कर दी जाए. सदस्यों की बैठक में इसपर सहमति बनाने के बाद अब नई परीक्षाओं में यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है.
ऐसे रोकी जाएगी नकल
परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र क्रमांक सही से भरना होगा, इसी के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा. कौन सा प्रश्न पत्र किस सीरीज का है इसका पता प्रश्न पत्र संख्या के आधार पर ‘डिकोडिफिकेशन' किया जाएगा. ओएमआर शीट भरते समय परीक्षार्थी इसका विशेष रूप से ध्यान रखें क्योकिं परिणाम केवल क्यूपी नंबर के आधार पर दिया जाएगा.
जानें कब होगी परीक्षा
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) प्रदेश के 1899 परीक्षा केंद्रों पर 15 और 16 अक्टूबर 2022 को ली जाएगी. परीक्षा हर दिन दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में लगभग 37,58,209 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं