विज्ञापन

यूपी से लेकर बिहार और राजस्थान तक, कहां कैसी चल रही है NEET की तैयारी?

नीट-यूजी 2026 परीक्षा कुछ ही समय में शुरू होने जा रही है. परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों की एंट्री शुरू हो गई है. कड़ी जांच के बाद ही उम्मीदवारों को अंदर भेजा जा रहा है. राजस्थान से लेकर यूपी तक हर राज्य में एग्जाम को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.

यूपी से लेकर बिहार और राजस्थान तक, कहां कैसी चल रही है NEET की तैयारी?
कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है एग्जाम

नीट-यूजी 2026 की परीक्षा आज दोबारा आयोजित की जा रही है. लगभग 22 लाख छात्र थोड़ी ही देर में नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक हर राज्य में नीट को लेकर खास तैयारी की गई है. राज्य सरकारें सुनिश्चित कर रही हैं कि एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो साथ ही पेपर भी  सुचारू रूप से हो जाए. उत्तर प्रदेश के 59 जनपदों में नीट परीक्षा आयोजित हो रही है. लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है. हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

गर्मी को देखते हुए बनाए गए  ‘कूलिंग जोन'

नीट परीक्षा के मद्देनजर मुंबई की सभी 1,820 लोकल ट्रेन सेवाएं, जिनमें 94 एसी लोकल सेवाएं भी शामिल हैं, नियमित समय पर चलेंगी. छात्रों और उनके अभिभावकों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए विभिन्न मार्गों पर 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें चला जा रही हैं. मुंबई के 13 स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं.

दिल्ली में स्थित सभी 97 केंद्रों के बाहर खास ‘कूलिंग जोन' बनाए गए हैं. इसके अलावा उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड दिखाकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

हर किसी पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी

गुजरात पुलिस ने नीट को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कई कदम उठाए हैं. परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. आस-पास फोटोस्टेट की दुकानों और सोशल मीडिया मंचों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. परीक्षा देने आ रहे है उम्मीदवारों की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है.

री-नीट को लेकर बिहार में तमाम तैयारियां की गई हैं. उम्मीदवारों की अच्छे से जांच की जा रही है, उसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा भी दी गई है.

परीक्षा केंद्रों पर सिग्नल जैमर 

राजस्थान पुलिस ने नीट-यूजी परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. सीसीटीवी से हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है. स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ सिग्नल जैमर लगाए गए हैं. ये एग्जाम राजस्थान के 25 जिलों में लगभग 611 केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं. सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है.

यह भी पढ़ें- इस बार 180 नहीं 195 मिनट का होगा NEET पेपर, परीक्षा के नए नियम, ड्रेस कोड और सुरक्षा से जुड़े 11 अहम सवाल-जवाब

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re Exam, NEET Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com