उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 परीक्षा 2 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो कि कुल तीन दिन होगी. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) UPTET एग्जाम करवाता है. ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में होता है. राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए ये एग्जाम पास करना अनिवार्य है. इस एग्जाम के तहत दो पेपर होते हैं. कक्षा 1 से 5 तक के टीचर बनने के लिए पेपर 1 होता है. कक्षा 6 से 8 के टीचर बनने के लिए पेपर 2 होता है.
हर पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं. ये एग्जाम कुल 150 अंकों का होता है. सबसे जरूरी बात की इस एग्जाम में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. ये एग्जाम पास करने के लिए कितने अंक लाने होते हैं, आइए अब जानते हैं, इसके बारे में-
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 परीक्षा के नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य (General) वर्ग से आनेवाले उम्मीदवारों को ये एग्जाम पास करने के लिए 60% की जरूरत होती है. ये पेपर 150 अंकों का होता है और 60% लाने का मतलब है कि आपके 150 सवालों में से 90 के जवाब एकदम सही होने चाहिए.
वहीं बात की जाए SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की तो उन्होंने 55% चाहिए होते हैं. 55% हासिल करने के लिए 150 सवालों में से 82 अंक लाने होंगे.
इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है, इसलिए आप हर सवाल का आंसर बिना किसी डर के दें. किस भी सवाल को छोड़ने की भूल न करें. UPTET पास करने के बाद एक वैलिडिटी लाइफटाइम सर्टिफिकेट मिलता है, जिसके आधार पर ही स्कूलों में नौकरी पाई जा सकती है.
UPTET पास करने वाले उम्मीदवार सुपर टेट भी दे सकते हैं. इस एग्जाम में आए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है और सरकारी नौकरी मिल जाती है.
कब आएंगे एडमिट कार्ड
यूपी TET के एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए हैं. 30 जून 2026 को UPESSC एडमिट कार्ड जारी करने वाली है. UPESSC की वेबसाइट पर जाकर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं