UP Board Class 10th, 12th Result 2025 Today: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. नतीजे दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र upresults.nic.in, upmsp.edu.in और DigiLocker-results.digilocker.gov.in पर इसे देख सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट NDTV के https://ndtv.in/education/results पेज से भी चेक किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम प्रयागराज में बोर्ड के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट की घोषणा बोर्ड सचिव भगवती सिंह के द्वारा की जाएगी. यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत और ओवरऑल 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होगी. इस साल यूपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था.
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 इन साइटों पर
DigiLocker-results.digilocker.gov.in
Uttar Pradesh Board Class 10 Exam Results 2025
Uttar Pradesh Board Class 12 Exam Results 2025
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रयागराज में बोर्ड के मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने इस संबंध में कल शाम को एक विज्ञप्ति जारी की थी. साथ ही साथ बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से भी पोस्ट कर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की डेट एंट टाइम को कॉन्फर्म किया है.
#upboardpryj #boardexams2025 pic.twitter.com/2MqLbIIrUU
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) April 24, 2025
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check UP Board 10th, 12th Result 2025
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं.
यूपीएमएसपी हाई स्कूल 10वीं, इंटर 12वीं मार्कशीट 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी.
UPMSP हाई स्कूल, इंटर मार्कशीट 2025 पीडीएफ को डेस्कटॉप/लैपटॉप में सेव करें.
अंत में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट की हार्ड कॉपी निकाल लें.
CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम लेटेस्ट अपडेट
54 लाख से ज्यादा स्टूडेंट
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 54 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें 10वीं यानी हाईस्कूल के छात्रों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट यानी 12वीं के छात्रों की संख्या 27,05,017 है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं