विज्ञापन

UP Board ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से पहले छात्रों-अभिभावकों को दी ये जरूरी सलाह, जानें क्या कहा

UPMSP ने छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बढ़ते साइबर अपराध के खतरों से सावधान किया है. बोर्ड ने छात्रों से कहा कि उन फर्जी कॉलों से सावधान रहें जिसमें अंक बढ़ाने वाली बात कही जाए.

UP Board ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से पहले छात्रों-अभिभावकों को दी ये जरूरी  सलाह, जानें क्या कहा
UPMSP जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने वाला है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले एक नोटिस जारी कर छात्रों-अभिभावकों को खास सलाह दी है. UPMSP ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि छात्र-अभिभावक साइबर ठगों से सावधान रहें. ये लोग नकली सेवाओं की पेशकश करके छात्रों को अपना निशाना बना सकते हैं. सूचना जारी करते हुए बोर्ड ने कहा,  ये अपराधी फोन कॉल या ऑनलाइन संदेशों के जरिए छात्रों से संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान उन्हें परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराकर या अन्य अवैध तरीकों से उनके अंक बढ़वाने में मदद करने का वादा कर सकते हैं. बोर्ड ने ऐसी गतिविधियों के प्रति आगाह करते हुए सावधान रहने की सलाह दी है. साथ ही  छात्रों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करें.

अज्ञात  कॉल, ईमेल या संदेशों का जवाब न दें

बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि छात्रों से आग्रह है कि वे अज्ञात या संदिग्ध स्रोतों से आने वाले कॉल, ईमेल या संदेशों का जवाब न दें. विशेष रूप से उन संदेशों का जिनमें परीक्षाओं में मदद करने का दावा किया गया हो.  उत्तर प्रदेश पुलिस, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर इन साइबर अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का काम तेजी से कर रहा है.

ठगी की कॉल आने पर क्या करें

बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों से कहा है कि अगर किसी ठग का कोई फोन आता है या  कोई शक वाली बात मिलती है, तो तुरंत डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (DIOS) या साइबर क्राइम पुलिस से मदद लें. साइबरक्राइम हेल्पलाइन- 1930 पर रिपोर्ट करें. बोर्ड ने ये भी साफ किया है कि दोषियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत एक्शन लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UP Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में होगी देरी, बोर्ड ने बताया किस वजह से पड़ेगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board, UP Board Class 10 And 12 Results, UP Board 10 Result Kab Ane Wala Hai, UP Board 12 Result Kab Ane Wala Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com