विज्ञापन

America में पढ़ाई का सपना होगा सच! निबंध लिखकर और वीडियो बनाकर पाएं लाखों की स्कॉलरशिप, फीस हो जाएगी आधी

अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी! यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो ने दो बड़ी स्कॉलरशिप का ऐलान किया है, जिससे ट्यूशन फीस आधी हो जाएगी. जानें अप्लाई करने का तरीका.

America में पढ़ाई का सपना होगा सच! निबंध लिखकर और वीडियो बनाकर पाएं लाखों की स्कॉलरशिप, फीस हो जाएगी आधी
इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस पर सीधे 50% की छूट मिलती है, जिसे 4 साल तक जारी रखा जा सकता है.

Study Abroad Scholarships: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में जाकर पढ़ाई करने में सबसे बड़ी रुकावट एडमिशन मिलना नहीं, बल्कि वहां की भारी-भरकम ट्यूशन फीस और रहने-खाने का खर्च उठाना है. अमेरिका की सरकारी यूनिवर्सिटीज में भी सालाना ट्यूशन फीस 25 हजार डॉलर से 45 हजार डॉलर (लगभग 24 लाख से 43 लाख रुपये) तक होती है. इस खर्च को कम करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो (University of Idaho) ने विदेशी छात्रों के लिए दो बेहतरीन स्कॉलरशिप स्कीम्स निकाली हैं. आइए जानते हैं इसकी फुल डिटेल.

1. Invitation to Idaho स्कॉलरशिप

यह इस यूनिवर्सिटी की सबसे खास स्कॉलरशिप है क्योंकि इसके लिए आपको अलग से कोई आवेदन नहीं करना पड़ेगा. यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते ही यह छात्रों को ऑटोमैटिक मिल जाती है.

किसे मिलेगा फायदा

यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों को मिलेगी जो फॉल इनटेक 2026 (Fall Intake 2026) में यहां एडमिशन ले रहे हैं या ट्रांसफर लेकर अपनी डिग्री पूरी करने आ रहे हैं.

फीस में कितनी छूट

इस स्कॉलरशिप के मिलते ही आपकी सालाना ट्यूशन फीस 29,016 डॉलर (लगभग 27.50 लाख रुपये) से घटकर सिर्फ 13,294 डॉलर (लगभग 12.50 लाख रुपये) रह जाएगी.

नियम और शर्तें

ऑनलाइन कोर्स या समर सेशन वाले छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. इस स्कॉलरशिप को अगले 3 साल तक के लिए रिन्यू (जारी) कराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए छात्र का GPA कम से कम 2.5 होना जरूरी है.

2. #YouAreWelcomeHere स्कॉलरशिप

अगर आप लीडरशिप क्वालिटी रखते हैं और अलग-अलग देशों के कल्चर (संस्कृति) को बढ़ावा देने में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए है.

फीस में कितनी छूट

इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस पर सीधे 50% की छूट मिलती है, जिसे 4 साल तक जारी रखा जा सकता है.

कैसे करें अप्लाई

इसके लिए छात्रों को 500 से 1,000 शब्दों का एक निबंध (Essay) लिखना होगा या फिर 2 से 5 मिनट का एक वीडियो बनाकर सबमिट करना होगा. इसमें आपको बताना होगा कि आप अपनी लीडरशिप से सांस्कृतिक तालमेल को कैसे बढ़ावा देंगे.

योग्यता और नियम

यह सिर्फ अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स के पहले साल के छात्रों के लिए है, जिन्होंने स्कूल की पढ़ाई अमेरिका से बाहर की हो. स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए छात्र का GPA 3.0 या उससे ज्यादा होना चाहिए और हर सेमेस्टर 12 क्रेडिट पूरे करने होंगे. साथ ही, इंटरनेशनल प्रोग्राम ऑफिस के साथ हर सेमेस्टर 10 घंटे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिताने होंगे.

यूनिवर्सिटी ऑफ इडाहो का यह कदम उन भारतीय छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है जो कम बजट में अमेरिका से अपनी डिग्री पूरी करना चाहते हैं. अगर आप भी #YAWH स्कॉलरशिप का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय रहते अपने निबंध या वीडियो की तैयारी शुरू कर दें.

Scholorship link

यह भी पढ़ें- UPTET 2026: कैसा रहा तीन दिन का पेपर, कठिन था या सरल और कितने कैंडिडेट ने दी परीक्षा, जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com