नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज और IITs ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी कर उन्हें इन प्रदर्शनों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन संस्थानों ने अपने छात्रों को चेतावनी दी है और वहां क्या-क्या दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं
IIT रुड़कीIIT रुड़की ने एक एडवाइजरी जारी कर छात्रों, फैकल्टी और कर्मचारियों को किसी भी राजनीतिक आंदोलन में भाग लेने या सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करने से मना किया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि बिना अनुमति मीडिया या सोशल मीडिया (Instagram, Facebook) पर कोई भी ऐसा बयान न दें, जिससे संस्थान और केंद्र सरकार के संबंधों पर असर पड़े. हालांकि, विवाद के बाद IIT रुड़की ने साफ किया कि यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि हर साल नए सेशन की शुरुआत में रूटीन के तहत जारी की जाने वाली एडवाइजरी. इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए और न ही इसे संदर्भ से हटकर देखा जाना चाहिए.

वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडवाइजरी जारी करते हुए स्टूडेंट्स और फैकल्टी से अपील की है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों और सभाओं में शामिल न हों. DU प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गैर-कानूनी सभाओं का हिस्सा बनने पर छात्रों को सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन की तरफ से सीधी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटीAdvisory
— Jawaharlal Nehru University (JNU) (@JNU_official_50) July 24, 2026
All stakeholders of JNU's epistemic community are advised to act responsibly and prioritize their personal safety. In accordance with the Hon'ble Supreme Court of India's directions on public demonstrations, you are requested to refrain from participating in or visiting…
इसके अलावा JNU प्रशासन ने एक्स पर पोस्ट कर अपने छात्रों को जंतर-मंतर के विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है. यूनिवर्सिटी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए छात्रों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्रयोरिटी दें और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी के साथ कुछ भी साझा करें. साथ ही एडवाइडरी में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है और कानूनी नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं.
IIT मद्रासवहीं, IIT मद्रास के छात्रों और संगठनों का आरोप है कि उन्हें पेपर लीक के विरोध में सभा करने की अनुमति नहीं दी गई. साथ ही, डीन ऑफ स्टूडेंट्स ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में डाले गए इंस्टाग्राम वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है. हालांकि, इस मामले पर अभी IIT मद्रास की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- दूसरों के लिए रोटियां सेकते बीते 15 साल, अब उसी रसोइया की बेटी बनेगी डॉक्टर, बिना कोचिंग दिव्या ने निकाला NEET
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं