Uttarakhand Board Class 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट एक्टिव हो गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी के क्यूआर कोड की भी व्यवस्था की गई है. इस बार उत्तराखंड बोर्ड के छात्र ऑनलाइन मोड के अलावा स्कूल पहुंचकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेगी, इसीलिए एनडीटीवी के साथ जुड़े रहें और अपने रिजल्ट की हर अपडेट पाएं.
क्यू आर कोड से करें चेक

लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल उत्तराखंड के 1,12,266 छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, वहीं 1,02,986 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया. इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि 10 बजे के बाद कैसे छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
UK Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in/uaresults.nic.in पर जाएं
- इसके बाद 10वीं और 12वीं के अलग-अलग लिंक नजर आएंगे, आपकी जो परीक्षा है उस लिंक पर क्लिक करें
- रिजल्ट पेज खुलने के बाद रोल नंबर डालने का ऑप्शन आएगा
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
Uttarakhand Board Class 10th and 12th Result 2026 LIVE UPDATES:
UK Board Result 2026 LIVE: 12वीं पास पर मिलेंगे 51 हजार और शेफ बनने का मौका
उत्तराखंड में इस बार 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आते ही एक और बड़ी खबर सामने आई है, जो खासतौर पर बेटियों के लिए राहत और उत्साह लेकर आई है. पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के लिए सरकार ने दो ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे न सिर्फ आर्थिक मदद मिलेगी बल्कि करियर बनाने का भी रास्ता खुलेगा. 12वीं पास करने वाली बेटियों को सीधे 51 हजार रुपये दिए जाएंगे, वहीं जो छात्राएं शेफ बनना चाहती हैं, उनके लिए खास स्कॉलरशिप और ट्रेनिंग की सुविधा भी दी जाएगी.
UK Board Result 2026 : शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टॉपर छात्रों को दी बधाई
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टॉपर छात्रों से फोन पर बात की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
UK Board Result 2026 : Category-wise Performance and Key Statistics
Category High School (Number/Percentage)Intermediate (Number/Percentage)
सम्मान सहित (75%+)7,935 (7.28%) 7,814 (7.77%)
प्रथम श्रेणी 30,734 (28.20%) 41,507 (41.32%)
द्वितीय श्रेणी 46,708 (42.86%) 34,987 (34.82%)
तृतीय श्रेणी 14,986 (13.75%) 330 (0.32%)
UK Board Result 2026: 10वीं में 92.10% पास, 12वीं में 85.11% सफलता, बेटियों का दबदबा कायम
हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षिता गोयल ने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है. इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है.
UK Board Result 12th Topper 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 7 लिस्ट देखिए यहां
1: गीतिका पंत - नंबर 490/500 (98.00%) - सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, बागेश्वर.
1: सुशीला मेहंदीरत्ता - नंबर 490/500 (98.00%) - भंजूराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी, ऊधम सिंह नगर.
2: आर्यन - नंबर 489/500 (97.80%) - एस.वी.एम.आई.सी आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून.
3: वंशिका - नंबर 485/500 (97.00%) - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर, हरिद्वार.
4: कशिश शर्मा - नंबर 483/500 (96.60%) - सरस्वती विद्या मंदिर आई सी सेक्टर 2 भेल रानीपुर, हरिद्वार.
4: तनीषा सी राजा - नंबर 483/500 (96.60%) - सी एच बालचंद सैनी इंटर कॉलेज ढांडेरी रुड़की, हरिद्वार.
4: नेहा शर्मा - नंबर 483/500 (96.60%) - श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर.
5: खुशी कांडपाल - नंबर 482/500 (96.40%) - गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कांडा, बागेश्वर.
6: शिवम मलेथा - नंबर 481/500 (96.20%) - गौरी एम.पी.आई.सी. विजयनगर अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग.
6: वेदांत पपनोई - नंबर 481/500 (96.20%) - आर्य इंटर कॉलेज देघाट, अल्मोड़ा.
7: मिस्बा - नंबर 480/500 (96.00%) - एस ए बी एस पी इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा धरमपुर रुड़की, हरिद्वार.
7: महक - नंबर 480/500 (96.00%) - इंटर कॉलेज पोखरीखेत, पौड़ी गढ़वाल
UK Board Result 10th Topper 2026 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉप 6 की फुल लिस्ट देखिए यहां
1: अक्षत गोपाल
नंबर 491/500 (98.20%) - एम पी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल.
2: ईशांत कोठारी
नंबर 490/500 (98.00%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी.
2: भूमिका
नंबर 490/500 (98.00%) - जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल.
3: योगेश जोशी
नंबर 489/500 (97.80%) - विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर.
4: शशांक पुरोहित
नंबर 486/500 (97.20%) - एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल.
5: लविश
नंबर 484/500 (96.80%) - सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार.
5: आदित्य कुमार विश्वकर्मा -
नंबर 484/500 (96.80%) - कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून.
5: प्रांजल सिंह - अंक: 484/500 (96.80%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी.
5: देवेश जोशी -
नंबर 484/500 (96.80%) - चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल.
5: कंचन जोशी -
नंबर 484/500 (96.80%) - गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर.
6: आरोही -
नंबर 483/500 (96.60%) - हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल अंबीवाला प्रेमनगर, देहरादून.
6: रानी -
नंबर 483/500 (96.60%) - जी.आई.सी. सौड़ा, उत्तरकाशी.
UK Board Result 2026 Live: इंटरमीडिएट प्रेस रिलीज

UK Board Result 2026 Live: हाईस्कूल प्रेस रिलीज

UK Board Result 2026 Live: हाईस्कूल (Class 10th) की हाईलाइट्स
हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष कुल 92.10% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% अधिक है.
कुल शामिल परीक्षार्थी: 1,08,983
पास छात्र: 1,00,373
लड़कियों का प्रदर्शन: 96.07% (छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत)
बालकों का प्रदर्शन: 88.03% (छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत)
जिला स्तर पर: बागेश्वर जनपद 96.98% रिजल्ट के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा.
UK Board 10-12th Result OUT 2026 : इंटरमीडिएट (Class 12th) हाईलाइट्स
इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 85.11% रहा है, जिसमें 2025 की तुलना में 1.88% की वृद्धि दर्ज की गई है.
कुल परीक्षार्थी: 1,00,452
कुल पास छात्र: 85,499
लड़कियों का प्रदर्शन: 88.09%
लड़कों का प्रदर्शन: 81.93%
जिला स्तर पर: इंटरमीडिएट में भी बागेश्वर जिला 94.81% के साथ शीर्ष पर रहा.
UK Board 10-12th Result OUT 2026 : उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में बागेश्वर जिले ने किया टॉप
UK Board 10-12th Result OUT 2026 LIVE: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में बागेश्वर जिले ने किया टॉप, 10वीं का 96.98 और 12वीं का 94.81 रहा रिजल्ट.
UK Board Result 2026 Live: इंटरमीडिएट के टॉपर लिस्ट देखिए यहां
प्रथम स्थान (संयुक्त): गीतिका पंत (Geetika Pant) और सुशीला मेहंदीरत्ता (Sushila Mehandiratta) – 98.00% (490/500)
द्वितीय स्थान: आर्यन (Aryan) – 97.80%
तृतीय स्थान: वंशिका (Vanshika) – 97.00%
UK Board Result 2026 Live: हाईस्कूल के टॉपर लिस्ट देखिए यहां
प्रथम स्थान: अक्षत गोपाल (Akshat Gopal) – 98.20% (491/500)
द्वितीय स्थान (संयुक्त): ईशांत कोठारी और भूमिका – 98.00%
तृतीय स्थान: योगेश जोशी – 97.80%
UK Board Result 2026 Live: 12वीं में गीतका और सुशीला ने किया टॉप
12वीं की परीक्षा में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है. इन्होंने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.
UK Board Result 2026 Live:शिक्षा मंत्री धान सिंह ने रिजल्ट किया जारी, 10 वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% हुए पास
UK Board Result 2026 , ubse.uk.gov.in 2026 Live Updates : इंतजार हुआ खत्म. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर स्थिति कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब आप फटाफट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.10 वीं में 92.10% हुए पास और इंटरमीडिएट में कुल 85.11% छत्र हुए पास.
UK Board Result 2026 Live: अक्षय गोयल ने किया 10वीं परीक्षा में टॉप
UK Board Result 2026 Live: अक्षता गोपाल ने किया 10वीं परीक्षा में टॉप, 98.20 प्रतिशत लाकर प्रदेश किया टॉप.
UK Board Result 2026 Live: बस कुछ देर में वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक हो जाएगा एक्टिव
UK Board Result 2026 , ubse.uk.gov.in 2026 Live Updates : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर स्थिति कार्यालय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बस कुछ देर में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे
UK Board Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
UK Board Result 2026 Live: बस कुछ ही मिनटों में शिक्षा मंत्री 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाले हैं.
UK Board Result 2026 Live: कुछ ही देर में जारी होगा रिजल्ट
UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बस कुछ ही मिनटों में जारी होने जा रहा है. रिजल्ट जारी होते ही उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप इसे चेक कर सकेंगे.
UBSE Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज 10 बजे, DigiLocker पर तुरंत ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट
Uttarakhand Board Result 2026::उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होगा, छात्र DigiLocker और वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
UK Board 10th, 12th Result Today: बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे, जानें कैसे
UK Board 10th, 12th Result Today: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को फोन पर बिना इंटरनेट के भी चेक किया जा सकता है. महज एक SMS भेजकर आपका रिजल्ट तुरंत फोन में आज जाएगा.
Uttarakhand Board Results 2026: NDTV Education पोर्टल पर कैसे देखें
1.NDTV Education के नतीजे वाले पेज पर जाएं: ndtv.com/education/results
2."UK Board Class 10 Result 2026" या "UK Board Class 12 Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें
3.रोल नंबर और दूसरी ज़रूरी जानकारी डालें
4.सबमिट बटन पर क्लिक करें
5.UBSE का नतीजा 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
6.नतीजे को डाउनलोड करें और भविष्य में काम आने के लिए सेव कर लें
Uttarakhand Board Results 2026: शिक्षा मंत्री जारी करेंगे नतीजे
उत्तराखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री जारी करेंगे. रिजल्ट जारी करते समय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अलावा बोर्ड अध्यक्ष और बोर्ड सचिव भी उपस्थित रहेंगे.
UK Board Result 2026 Live Updates: एक साथ जारी किया जाएगा सभी स्ट्रीम का रिजल्ट
आज 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर के बारे में भी बताया जाएगा.
UK Board Result 2026 Live Updates: स्कूल पोर्टल पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट इस बार स्कूल पोर्टल पर जाकर भी चेक किया जा सकता है. 10वीं के छात्रों के लिए ये सुविधा दी गई है. इसके अलावा स्कूल जाकर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
UBSE UK Board Result 2026 Live: 10वीं का पास प्रतिशत क्या रहा था?
पिछले साल यानी 2025 में यूके बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 89 के आसपास रहा था. लड़कियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था.
UBSE UK Board Result 2026 Live: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत
UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड ने पिछले साल यानी 2025 में भी अप्रैल में रिजल्ट जारी किया था. पिछले साल पास प्रतिशत लगभग 82 प्रतिशत रहा था.
UBSE UK Board Result 2026 Live: कब तक मिलेगी मार्कशीट
UBSE UK Board Result 2026 Live उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो जाने के बाद छात्र स्कूल के माध्यम से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकेंगे. मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के अंदर मिल जाएगी.
UK Board Result LIVE:आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट कैस चेक करें
1.रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
2.रिजल्ट जारी होने के बाद होमपेज पर "Class 10 Result 2026" या "Class 12 Result 2026" के लिंक 3.एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
4.अपना रोल नंबर दर्ज करें.
5.'Submit' या 'Get Result' बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
UK Board Result LIVE: पास होने के लिए चाहिए कितने अंक
UK Board Result LIVE: उत्तराखंड बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. वहीं एक या दो विषयो में फेल होने पर छात्र को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा.
UK Board Result LIVE: SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट
UK Board Result LIVE: SMS के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट आप चेक कर सकते हैं. UK10 <Roll Number> टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें. वहीं 12वीं के लिए, UK12 <Roll Number> टाइप करें और इसे 5676750 पर भेजें.
UK Board Result LIVE: डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट
1.DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या फोन पर ऐप खोलें.
2.अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
3.'Education' सेक्शन में जाएं. यहां पर 'Uttarakhand Board' सर्च करें.
4. 10वीं और 12वीं रिजल्ट का चयन करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें.
5. डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर लें.
Uttarakhand Board Result LIVE: कब हुई थी ये परीक्षा
Uttarakhand Board Result LIVE: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस साल कुल 2,15,252 बच्चे शामिल हुए हैं. 10वीं कक्षा की परीक्षा में 1,12,266 छात्र बैठे थे. जबकि 12वीं की परीक्षा 1,02,986 छात्रों ने दी है. ये एग्जाम 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किए गए थे. वहीं अब रिजल्ट का इंतजार है.
UK Board Result 2026 LIVE: कहां देख सकेंगे रिजल्ट
UK Board Result 2026 LIVE: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) आज कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. सुबह 10:00 बजे रिजल्ट को घोषित कर दिया जाएगा, जिसे छात्र उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे.