विज्ञापन
19 days ago

 CBSE Board 12 Result 2026 Live News Updates : सीबीएसई बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) किसी भी वक्त कक्षा 12वीं के परिणामों की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. ताजा अपडेट्स की मानें तो मूल्यांकन प्रक्रिया (Evaluation) लगभग पूरी हो चुकी है और बोर्ड अब पोर्टल पर नतीजे अपलोड करने की अंतिम तैयारी में है. आमतौर पर सीबीएसई 10वीं के नतीजों के कुछ दिनों बाद ही 12वीं का परिणाम जारी कर देता है.  साल 2026 में 10वीं के नतीजे 15 अप्रैल को ही घोषित किए जा चुके हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लाइव हो सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक सटीक समय की पुष्टि नहीं की है.

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में आप इन डायरेक्ट लिंक्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

  CBSE Board 12 Result 2026 Live News Updates :

CBSE Class 12 LIVE: 18.5 लाख स्टूडेंट्स ने दी है CBSE 12वीं परीक्षा

 CBSE Class 12 LIVE:  इस साल CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक चली थीं. इस बार करीब 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए हैं.

रिजल्ट DigiLocker पर ऐसे करें चेक

1.सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.

2.अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर और 6 अंकों के सुरक्षा पिन (Security PIN) का उपयोग करके लॉगिन करें.

3 रिजल्ट के लिंक पर जाएं और रिजल्ट चेक कर लें

CBSE बोर्ड रिजल्ट में हर बार रहा है साउथ का जलवा बरकरार

CBSE बोर्ड रिजल्ट में लंबे समय से साउथ का जलवा रहा.  कई सालों से त्रिवेंद्रम के छात्रों ने किया कमाल करके दिखाया है.

CBSE Class 12 LIVE: कैसे कैलकुलेट होते हैं मार्क्स?

 CBSE Class 12 LIVE: अक्सर मैन्युअल चेकिंग में टोटल करने में गलती हो जाती थी, जिससे छात्रों के नंबर कम या ज्यादा हो जाते थे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सिस्टम खुद ही मार्क्स को कैलकुलेट करेगा, जिससे गलती की गुंजाइश शून्य हो जाएगी.

CBSE Class 12 LIVE: रोल नंबर खो गया तो क्या करें?

CBSE Class 12 LIVE:  कई बार छात्रों का रोल नंबर खो जाता है. जिससे उन्हें ये चिंता होने लग जाती है कि अब वो अपना रिजल्ट कैसे देखें. अगर आपका भी रोल नंबर खो गया है, तो आप टेंशन न लें. अपने स्कूल से संपर्क करके आप अपना रोल नंबर हासिल कर सकते हैं.

CBSE Class 12 LIVE: ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए हुई चेकिंग

CBSE Class 12 LIVE: सीबीएसई ने इस साल  से छात्रों की कॉपियां जांचने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के जरिए बच्चों की कॉपियां चेक की गई हैं.

CBSE Class 12 Result 2026: इन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवार अपनी कक्षा 12 की मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही यहां पर एक लिंक एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करके आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा.

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

CBSE 12th Result 2026 LIVE : रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

 CBSE 12th Result 2026 LIVE :आधिकारिक वेबसाइट पर लोड बढ़ने से कई बार रिजल्ट खुलने में दिक्कत होती है, ऐसे में छात्र DigiLocker या UMANG App पर भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

CBSE एकदम से जारी करती है रिजल्ट

CBSE की तरफ से कभी भी पहले नहीं बताया जाता है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. बोर्ड अचानक से रिजल्ट जारी करता है, ऐसे में सटीक तारीख का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा.

CBSE 12th Result 2026 LIVE :CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट किस दिन हो सकता है जारी

CBSE 12th Result 2026 LIVE :CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट 2026, 30 अप्रैल 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है. हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है.

CBSE 12th Result 2026 LIVE : रिजल्ट चेक करने के तरीके

CBSE 12th Result 2026 LIVE :  रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

1.ऑफिशियल वेबसाइट: results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, और cbse.gov.in.

2. मोबाइल ऐप्स: DigiLocker और UMANG ऐप्स.

3.SMS सर्विस: CBSE12 फॉर्मेट में 7738299899 पर मैसेज भेजें.

CBSE 12th Result 2026 LIVE : कक्षा 12वीं के रिजल्ट के लिए बस कुछ दिनों का इंतजार

CBSE 12th Result 2026 LIVE : CBSE अब कुछ ही दिनों में कक्षा 12वीं की रिजल्ट जारी कर सकती है. बोर्ड तेजी से रिजल्ट जारी करनी की प्रक्रिया पर काम कर रहा है. CBSE की और से रिजल्ट को अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक जारी किया जा सकता है.

CBSE 12th Result Live: SMS से पाइए अपना रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, या अगर वेबसाइट और ऐप्स काम नहीं कर रहे हैं, तो आप SMS के जरिए भी अपने नतीजे देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए, आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में एक खास फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होगा-जैसे "CBSE12 " और उसे बोर्ड द्वारा तय किए गए नंबर पर भेजना होगा. बस कुछ ही सेकंड में, आपके नतीजे SMS के जरिए आपके मोबाइल फोन पर भेज दिए जाएंगे.

CBSE 12th Result Live: डिजिलॉकर से ऐसे देखें Marksheat

छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए, आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा. इसके अलावा, आप अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6-अंकों के Security PIN का उपयोग करके अपना पासिंग सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेंगे.

CBSE Board Result live 2026: पास होने के लिए कितना नंबर चाहिए

छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल होंगे, वो कंपार्टमेंट परीक्षा (Compartment Exam) से अपना अंक सुधार सकते हैं और साल बचा सकते हैं. 

CBSE Board Result live 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे चेक करें रिजल्ट

वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं बल्कि डिजिलॉकर या आईवीआरएस (IVRS) का उपयोग करें. आप बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी अपना रिजल्ट पूछ सकते हैं.

CBSE Class 12 Results 2026 Live: सीबीएसई में नंबर कैसे कैलकुलेट किए जाते हैं

CBSE Class 12 Results 2026 News:इस बार नतीजे 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' का इस्तेमाल करके तैयार किए गए हैं. आंसर शीट के डिजिटल मूल्यांकन के ज़रिए, बोर्ड का मकसद इस प्रक्रिया को तेज करना, पारदर्शिता बढ़ाना और गलतियों को कम करना है

CBSE 12th Result 2026 LIVE : DigiLocker और UMANG ऐप से भी देख सकते हैं रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026 LIVE : वेबसाइट के अलावा छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.

CBSE 12th Result 2026 LIVE: इन लिंक पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE 12th Result 2026 LIVE: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step Guide)

अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'CBSE Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब अपना Roll Number, School Number और Admit Card ID दर्ज करें.
  4. 'Submit' बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  5. भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले लें.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com