UGC Scholarship Update: कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने ऐलान किया है कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) जल्द ही दो प्रमुख स्कॉलरशिप स्कीम्स के लिए आवेदन जमा करने और उनकी प्रोसेसिंग के लिए खुल जाएगा. इनमें नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट-ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम शामिल हैं.
हालांकि, UGC ने फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख और पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है. फिलहाल कमिशन ने सभी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को NSPG या ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना है, उन्हें UGC और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की घोषणाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
स्कॉलरशिप एप्लिकेशन 15 दिन में हो वैरिफाइ
UGC ने सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों से कहा है कि वे अपने इंस्टीट्यूशनल नोडल ऑफिसर (INO) के माध्यम से स्कॉलरशिप आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उन्हें वेरिफाई करें. आयोग के अनुसार, नोडल अधिकारी को आवेदन की जांच कर उसे मंजूर, गलती सहित वापस (Defect) या रिजेक्ट करना होगा. इससे छात्रों को आवेदन में किसी भी गलती को समय रहते सुधारने का अवसर मिल सकेगा.
📢 The National Scholarship Portal (NSP) will soon open for applications under the National Scholarship for Post Graduate Studies (NSPG) and the ISHAN UDAY Special Scholarship Scheme for the North Eastern Region.
— UGC INDIA (@ugc_india) August 1, 2026
🎓 Higher Education Institutions (HEIs) are requested to ensure… pic.twitter.com/4LK0XZYjp6
आवेदन सुधारने का मिलेका मौका
UGC ने कहा कि समय पर आवेदन वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे छात्रों को पोर्टल बंद होने से पहले अपने आवेदन में मौजूद कमियों या गलतियों को ठीक करने का पर्याप्त समय मिलेगा. अगर आवेदन समय पर वेरिफाई नहीं होते हैं, तो कई पात्र छात्र स्कॉलरशिप का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं. इसी वजह से आयोग ने संस्थानों को समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
एप्लिकेशन प्रोसेस में मदद करेगा संस्थान
आयोग ने संस्थानों से यह भी कहा है कि वे पात्र छात्रों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं. अगर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर किसी प्रकार की तकनीकी या दूसरी समस्या आती है, तो उसका भी समय पर समाधान किया जाए. UGC का मानना है कि संस्थानों के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा पात्र छात्र बिना किसी परेशानी के स्कॉलरशिप स्कीम्स का लाभ उठा सकेंगे.
यह भी पढ़ें- BA, B.Com या B.Sc करने के बाद कौन सी नौकरियां मिलती हैं? यहां बना सकते हैं Career
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं