Career After graduation : 12वीं पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स ट्रेडिशनल डिग्री यानी BA, B.Com और B.Sc में दाखिला लेते हैं. लेकिन ग्रेजुएशन के दौरान या डिग्री पूरी होने के बाद लोगों के दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि इसके बाद आगे क्या करेंगे? आगे किस सेक्टर में उनके लिए नौकरियां हैं? कई लोगों को लगता है कि बीए, बीकॉम और बीएससी करने के बाद करियर ऑप्शन बहुत लिमिटेड हैं, जबकि ऐसा नहीं है. इन तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स सरकारी और प्राइवेट दोनों फिल्ड में अच्छा करियर बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन तीनों डिग्रियों में आपके लिए कहां-कहां नौकरियां हैं...
BA के बाद कहां हैं नौकरी?
BA करने वाले स्टूडेंट्स के बीच सरकारी नौकरियों की लोकप्रियता है. इसलिए हर साल UPSC, SSC, राज्य लोक सेवा आयोग, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाओं में भारी संख्या में BA ग्रेजुएट शामिल होते हैं. इसके अलावा कंटेंट राइटिंग, पत्रकारिता, सोशल मीडिया, पब्लिक रिलेशंस, टीचिंग में भी नौकरी के अच्छे ऑप्शन हैं.
यही नहीं अगर आपको साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या भाषा विषयों में रुचि है, तो वह हायर एजुकेशन लेकर टीचिंग और रिसर्च के फिल्ड में भी नौकरी के अच्छे अवसर हैं.
B.Com के बाद कई प्रोफेशनल रास्ते
वहीं, कॉमर्स ग्रेजुएट के लिए अकाउंटिंग, फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में अच्छी संभावनाएं हैं. B.Com के बाद कैंडिडेट्स अकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट, ऑडिट असिस्टेंट, बैंकिंग प्रोफेशनल या फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसी भूमिकाओं में करियर बना सकते हैं.
इसके अलावा CA, CS, CMA, MBA और बैंकिंग एग्जाम भी B.Com स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. बता दें कि डिजिटल बैंकिंग और फिनटेक के बढ़ते दायरे ने कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए नए अवसर पैदा किए हैं. ऐसे में कॉमर्स वाले इस फिल्ड में भी अपना भविष्य बना सकते हैं.
B.Sc के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए करियर ऑप्शन
B.Sc करने वाले रिसर्च, लैब, हेल्थकेयर, आईटी, डेटा एनालिटिक्स और एजुकेशन सेक्टर में काम कर सकते हैं. सब्जेक्ट वाइज स्टूडेंट्स लैब टेक्नीशियन, रिसर्च असिस्टेंट, डेटा एंट्री स्पेशलिस्ट, साइंस टीचर या टेक्निकल प्रोफेशनल जैसे फिल्ड में जॉब पा सकते हैं.
कंप्यूटर साइंस, मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स जैसे सब्जेक्टस से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आईटी और डेटा से जुड़े फिल्ड में भी नौकरियों के अच्छे अवसर हैं. वहीं बायोलॉजी और केमिस्ट्री वाले मेडिकल व रिसर्च सेक्टर में आगे बढ़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UP Police Constable Medical: फ्लैट फुट, नॉक नी और कलर ब्लाइंडनेस...मेडिकल में रिजेक्ट कर सकती हैं ये चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं