UGC NET Result Date: यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बताया है कि रिजल्ट कब जारी हो सकता है. इसके लिए एक टेंटेटिव डेट जारी की गई है. सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षा का रिजल्ट 4 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक सकते हैं.
कब हुई थी परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर 2025 से लेकर 7 जनवरी 2026 तक किया गया. इसके बाद NTA की तरफ से प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और उस पर आपत्ति दर्ज करने की डेडलाइन भी दी गई. फिलहाल ये डेडलाइन खत्म हो चुकी है और अब एनटीए की तरफ से कभी भी फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है. आंसर की के अलावा उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.
📌 UGC-NET Dec 2025 Result
— National Testing Agency (@NTA_Exams) January 31, 2026
🗓️ Exam held: 31 Dec 2025 – 07 Jan 2026
📢 Result expected by 04 Feb 2026
🔗 https://t.co/BNZVjMRwz1 pic.twitter.com/wyuWIllsdR
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- रिजल्ट आने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं
- UGC NET 2026 का लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
- 'Result' वाले लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा
- यहीं से अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं
यूजीसी नेट क्यों जरूरी?
UGC NET भारत में आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. ये परीक्षा सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) पद की पात्रता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) देने के लिए ली जाती है. यह परीक्षा साल में दो बार कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाती है और इसमें दो पेपर होते हैं:
पेपर 1: शिक्षण और अनुसंधान योग्यता (Teaching and Research Aptitude) का परीक्षण करता है.
पेपर 2: उम्मीदवार के विशिष्ट विषय के ज्ञान का आकलन करता है.
इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग(negative marking) नहीं होती है. इसे पास करने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एकेडमिक टीचिंग और रिसर्च के अवसर पात्र हो जाते हैं.
AMU ने एडमिशन शेड्यूल 2026 किया जारी, जानें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं