विज्ञापन

UGC NET दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हुए हैं जिन्होंने अपने संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com आदि) पूरी की है या वे फाइनल ईयर में हैं.

UGC NET दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
सबसे पहले NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET दिसंबर 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है.
  • उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि भरकर वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
  • UGC NET दिसंबर परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई थी, आंसर-की पहले ही जारी हो चुकी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

UGC NET December result out :  अगर आपने भी इस बार UGC NET की परीक्षा दी थी और बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे घोषित कर दिए हैं. ऐसे में अब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परिणाम चेक करने का तरीका क्या होगा, इसकी जानकारी हम आपको आगे आर्टिकल में दे रहे हैं.

JEE MAIN ANSWER KEY 2026 : NTA JEE मेन सेशन 1 एग्जाम की Answer Key जारी

UGC NET December result out : कैसे रिजल्ट चेक करें

  • सबसे पहले NTA UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर 'UGC NET December 2025 Result' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) भरें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा. इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकालकर रखें.

UGC NET December result out : कब हुई थी परीक्षा? 

आपको याद दिला दें कि UGC NET दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली थीं. इसके लिए आवेदन पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में लिए गए थे. आंसर-की पहले ही 13 जनवरी को जारी की जा चुकी है.

UGC NET December result out : JRF के लिए उम्र का क्या है नियम?

इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता तय होती है. JRF के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 साल रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी दी जाती है.

UGC NET December result out : क्या रही एलिजिबिलिटी? 

इस परीक्षा में वही छात्र शामिल हुए हैं जिन्होंने अपने संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (MA/M.Sc/M.Com आदि) पूरी की है या वे फाइनल ईयर में हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com