नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तक थी, जिसे अब 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है. यानी इस तारीख तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन किया जा सकता है. इससे पहले 500 रुपये की लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन दी गई है, यानी अब लेट फीस को हटा दिया गया है.
करेक्शन विंडो और सिटी की जानकारी
31 अक्टूबर तक आवेदन पूरे होने के साथ ही इसी तारीख तक फीस का भुगतान भी करना होगा. इसके बाद 2 से 4 नवंबर तक करेक्शन विंडो खुलेगी और फॉर्म में गलती को सुधारने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद 23 नवंबर से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, इसमें एग्जाम सिटी की जानकारी दी जाएगी. NTA ने बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा 14 दिसंबर से लेकर 18 दिसंबर तक और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.
UGC NET के लिए आवेदन कैसे करें?
- यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- यहां होमपेज पर आपको UGC-NET Dec 2026 Application का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- आधार कार्ड और मोबाइन नंबर से अपना लॉगइन बनाएं और रजिस्ट्रेशन करें
- इसके बाद लॉगइन करें और अपनी तमाम जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
- फॉर्म फिल करने के बाद आपको मांगे गए तमाम दस्तावेज अपलोड करने होंगे
- आखिर में फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
- आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. देश की तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी करने के लिए ये परीक्षा देनी होती है. हर साल लाखों छात्र इसमें हिस्सा लेते हैं.
यह भी पढ़ें | UGC NET फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में आ रही है दिक्कत? NTA ने बताए ठीक करने के 7 आसान स्टेप्स
यह भी पढ़ें | स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 नवंबर है आखिरी तारीख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं