विज्ञापन

स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 नवंबर है आखिरी तारीख

Station Master Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने बड़ी भर्ती निकाली है. स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं.

स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 25 नवंबर है आखिरी तारीख
रेलवे में स्टेशन मास्टर की भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से निकाली गई स्टेशन मास्टर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर इसका रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट हो चुका है, जिसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. रेलवे में स्टेशन मास्टर के कुल 1265 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका था, जिसमें योग्यता से लेकर बाकी तमाम तरह की जानकारी शामिल थी. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 तक है. 

करेक्शन का मिलेगा मौका

25 नवंबर के बाद रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को करेक्शन का मौका दिया जाएगा. रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 7 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधारने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद जनवरी में ये परीक्षा आयोजित होगी, हालांकि अब तक इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. 

RRB स्टेशन मास्टर 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर भर्ती लिंक 08/2026 पर क्लिक करें
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • इसके बाद लॉगइन करनें और आवेदन फॉर्म खोलें
  • फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें 
  • ध्यान से अपने परीक्षा का शहर चुनें और फिर फीस का भुगतान करें
  • आखिर में सब कुछ एक बार फिर से देखें और फिर सबमिट कर दें 

कितनी लगेगी फीस?

RRB स्टेशन मास्टर 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 है. योग्यता की बात करें तो स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी मिलने के बाद पे लेवल-6 के तहत सैलरी मिलती है. इसमें 35,400 रुपये हर महीने के हिसाब से बेसिक सैलरी और 4200 ग्रेड पे मिलता है. इसके अलावा बाकी सुविधाएं भी मिलती हैं. 

यह भी पढ़ें | कौन हैं IAS शिखर अग्रवाल, जिन पर लगे राजस्थान में कई कॉटेज खरीदने के आरोप

यह भी पढ़ें | यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी, आपत्ति दर्ज कराने का दिया मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Station Master, Station Master Salary, Railway Station Master, Railway Station Master Job News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com