विज्ञापन

UGC NET फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में आ रही है दिक्कत? NTA ने बताए ठीक करने के 7 आसान स्टेप्स

UGC NET दिसंबर 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अगर आपकी लाइव फोटो कैप्चर नहीं हो रही है, तो NTA के बताए इन आसान तकनीकी उपायों को अपनाएं. आवेदन की अंतिम तिथि, लेट फीस और परीक्षा तारीखें यहां देखें.

UGC NET फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर में आ रही है दिक्कत? NTA ने बताए ठीक करने के 7 आसान स्टेप्स
फॉर्म दोबारा रीओपन करें: इन सभी सेटिंग्स के बाद पोर्टल को रीफ्रेश या दोबारा खोलकर फोटो खींचें; फोटो तुरंत कैप्चर हो जाएगी.

How to Fix UGC NET Live Photo Error : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है. बता दें इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लाइव फोटो कैप्चर की व्यवस्था की है. हालांकि, कई कैंडिडेट्स को ऑनलाइन पोर्टल पर वेबकैम या मोबाइल से अपनी लाइव फोटो खींचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्टूडेंट्स की इस परेशानी को देखते हुए NTA ने कुछ उपाय शेयर किए हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं...

लाइव फोटो कैप्चर की परेशानी ऐसे करें दूर

एनटीए के अनुसार, दोबारा फोटो लेने से पहले उम्मीदवार अपने कैमरे, ब्राउजर और रोशनी की सेटिंग ठीक कर लें

चेहरे पर सही रोशनी

सुनिश्चित करें कि फोटो खींचते समय आपके चेहरे पर अच्छी रोशनी हो, ताकि चेहरा बिल्कुल साफ दिखाई दे.

साफ बैकग्राउंड

कैमरे के पीछे का बैकग्राउंड बिल्कुल साफ और हल्के रंग का होना चाहिए.

फ्रेम में केवल एक व्यक्ति

कैमरे के फ्रेम में सिर्फ आपका ही चेहरा होना चाहिए. अगर पीछे कोई अन्य व्यक्ति दिखेगा, तो सिस्टम फोटो एक्सेप्ट नहीं करेगा.

ब्राउजर कैश (Cache) साफ करें

अगर फोटो कैप्चर नहीं हो रही है, तो अपने वेब ब्राउजर की हिस्ट्री और कैश मेमोरी को डिलीट करिए.

ब्राउजर बदलें

अगर गूगल क्रोम में समस्या आ रही है, तो मोजिला फायरफॉक्स या माइक्रोसॉफ्ट एज का यूज करें.

इनकॉग्निटो मोड (Incognito Mode)

ब्राउजर को 'प्राइवेट विंडो' या 'इनकॉग्निटो मोड' में खोलकर फॉर्म भरने का प्रयास करिए.

फॉर्म दोबारा रीओपन करें

इन सभी सेटिंग्स के बाद पोर्टल को रीफ्रेश या दोबारा खोलकर फोटो खींचिए, फोटो तुरंत कैप्चर हो जाएगी.

UGC NET दिसंबर 2026 का पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 28 अक्टूबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट: 28 अक्टूबर 2026

लेट फीस के साथ आवेदन: 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026

Correction Window: 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026

एग्जाम डेट्स: 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट समय में सर्वर डाउन होने से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें और नियमित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in देखते रहें.

यह भी पढ़ें- JEE Main का संभलकर भरें फॉर्म! इस बार बदल गए रजिस्ट्रेशन के 3 सबसे बड़े नियम, लाइव फोटो और डिजीलॉकर हुआ जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com