विज्ञापन

UGC NET Answer Key: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की आंसर की क्यों नहीं की गई जारी? NTA ने बताई वजह

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 87 विषयों में से 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी की है.

UGC NET Answer Key: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की आंसर की क्यों नहीं की गई जारी? NTA ने बताई वजह
84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही चैलेंज विंडो भी खोल दी गई है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 एग्जाम के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं. हालांकि तीन विषय ऐसे हैं, जिनकी प्रोविजनल आंसर की फिलहाल जारी नहीं की गई है. NTA के अनुसार तीन विषयों - इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की आंसर की को जारी नहीं किया गया है. दरअसल इनके क्वेश्चन पेपर में अलग-अलग तरह की गलतियों के बारे में मिली शिकायतों मिली थी. जिसकी जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी. कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, इन तीन विषयों के बारे में एक अलग पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा. NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और NTA के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

चैलेंज विंडो खुली

84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही चैलेंज विंडो भी खोल दी गई है. चैलेंज विंडो 16 से 18 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी. हर चैलेंज किए गए सवाल के लिए 200 रुपये देने होंगे. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2026 तक तय की गई है.

NTA ने साफ किया है कि उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के दौरान ऑनलाइन ही आपत्तियां दर्ज करनी होंगी. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है. जो चुनौती सही पाई जाएगी उन उम्मीदवारों को फीस की पूरी राशि वापस की जाएगी.

UGC NET आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. UGC NET आंसर की लिंक पर क्लिक करें.
  3. पूछी गई सारी जानकारी सही से भरें.
  4. सिक्योरिटी पिन डालें.
  5. 'साइन इन' पर क्लिक करें.
  6.  डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें-NTA ने जारी की UGC NET Answer Key, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET Answer Key, Ugc Net Answer Key 2026 June, Ugc Net Answer Key 2026 Download
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com