विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर, UGC ने बता दिया फर्जी

UGC ने एक फर्जी यूनिवर्सिटी को लेकर स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को अलर्ट किया है. यहां से मिलने वाली डिग्री हायर एजुकेशन और सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी, जिससे भविष्य में एडमिशन और जॉब पाने में दिक्कत हो सकती है.

इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया तो बर्बाद हो जाएगा करियर, UGC ने बता दिया फर्जी
UGC ने यूनिवर्सिटी को लेकर किया अलर्ट

अगर आप भी जल्दबाजी में किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज के समय में एक गलत कॉलेज या संस्थान का चुनाव सीधे आपके पूरे करियर पर असर डाल सकता है. हाल ही में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी UGC ने एक ऐसी ही यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है, जहां एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में पड़ सकता है. यूजीसी ने साफ कहा है कि इस संस्थान से मिलने वाली डिग्री आगे की पढ़ाई या सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी. कौन सी है वो यूनिवर्सिटी हम आपको बताते हैं.

ये है वो फर्जी यूनिवर्सिटी

UGC की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी को फर्जी यूनिवर्सिटी घोषित किया गया है. इस संस्थान को UGC Act 1956 के अनुसार कोई मान्यता नहीं मिली है. इसके अलावा इस यूनिवर्सिटी को AICTE या किसी भी अन्य सरकारी संस्था से मंजूरी भी नहीं मिली है. ऐसे में ये यूनिवर्सिटी किसी भी तरह की डिग्री या डिप्लोमा देने के लिए मान्य नहीं है.

डिग्री का नहीं मिलेगा कोई फायदा

नोटिस में ये भी साफ कहा गया है कि इस संस्थान से मिलने वाली डिग्री या डिप्लोमा हायर एजुकेशन या सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होंगे. यानी अगर कोई स्टूडेंट यहां से पढ़ाई करता है तो आगे चलकर उसे एडमिशन या नौकरी पाने में दिक्कत हो सकती है. इससे स्टूडेंट्स का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकता है.

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए अलर्ट

UGC ने स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और आम लोगों को ऐसे सेल्फ स्टाइल्ड संस्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. ऐसे संस्थानों में एडमिशन लेना करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए किसी भी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर चेक कर लें.

एडमिशन से पहले करें जांच

आज के कॉम्पिटिशन के समय में सही और मान्यता वाली यूनिवर्सिटी चुनना बहुत जरूरी है. छोटी सी गलती आपके भविष्य के अच्छे मौके छीन सकती है. इसलिए हमेशा UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में ही एडमिशन लें ताकि आपका करियर सुरक्षित रह सके.

CBSE 12वीं की परीक्षा में पूछे गए थे JEE जैसे सवाल? जानें हाईकोर्ट में किस बात पर हुआ है केस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com