तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने इंटरमीडिएट पहले और दूसरे साल 2026 की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिया है. जिन भी छात्र ने ये परीक्षा दी है वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cgg.gov.in पर या NDTV रिजल्ट चेकर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. TS क्लास 11 और 12 के नतीजे इन लिंक पर लाइव हो गए हैं. TV 9 Telugu के अनुसार, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है. इंटर पहले साल का कुल पास प्रतिशत 66.94 प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि दूसरे साल का पास प्रतिशत 70.52 दर्ज किया गया है. बता दें कि इस साल तेलंगाना बोर्ड ने इंटरमीडिएट पहले साल यानी कक्षा 11 की परीक्षाएं 25 फरवरी को आयोजित की गई थी. जो कि 17 मार्च तक चली थी. दूसरे साल (कक्षा 12) की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित कीं थी.
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) की आधिकारिक वेबसाइट tgbienew.cgg.gov.in या tgbie.cgg.gov.in रिजल्ट जारी किया गया है.
- तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) की वेबसाइट खोलते ही आपको "Results" लिखा हुआ दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें.
- अपनी कक्षा 1st या 2nd वर्ष को चुने.
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें हॉल टिकट नंबर दर्ज करें और "Get Memo" पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
NDTV के जरिए अपना रिज़ल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- NDTV के जरिए भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- NDTV Education की वेबसाइट https://ndtv.in/education/results पर जाएं.
- यहां पर Telangana Board Class 11 Exam Results 2026" या "Telangana Board Class 12 Exam Results 2026" पर क्लिक करें.
- अपना सेंटर कोड और रोल नंबर डालें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करें.
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026 Live Updates : कौन दे सकता है सीबीएसई सेकेंड Board Exam ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं