TS Inter Results 2025: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) 22 अप्रैल को 11 बजे रिजल्ट जारी करेगा. कल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स ndtv.in पर भी अपने परिणाम देख सकते हैं. ndtv.in के एजुकेशन पेज पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इतने लाख स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल, TS इंटर परीक्षा 2025 के लिए 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स को मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर या अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी.TGBIE के आधिकारिक बयान के अनुसार, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा करेंगे. टीएस इंटर परीक्षा परिणाम 2025 में छात्र का नाम, मार्क्स, हॉल टिकट नंबर, योग्यता स्थिति आदि शामिल होंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रिजल्ट का कर सकते हैं रि-इवैल्यूशन
टीएस इंटर परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड उन छात्रों के लिए टीएस इंटर सप्लीमेंट्री शेड्यूल की भी घोषणा करेगा, जो टीएस इंटर परीक्षा 2025 में पास नहीं हुए हैं. हालांकि, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. परिणाम जून 2025 में संभावित रूप से घोषित कि जाएगी. हालांकि रिजल्ट जारी होते ही कंपार्टमेंट परीक्षा सहित सभी जानकारी दे दी जाएगी.
TS Inter Results 2025: पासिंग मार्क्स
छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.प्रैक्टिकल विषयों के लिए जिनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं (जैसे कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, आदि), छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
ये भी पढ़ें-UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त, रिजल्ट डेट और टाइम पर लेटेस्ट अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं