TS Inter Result 2022: तेलंगाना बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. तेलंगाना स्टेट बोर्ड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने फर्स्ट और सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा कर दी है. तेलंगाना बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in से छात्र अपना रिजल्ट देख और चेक कर सकते हैं. नौ लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट आज घोषित किया गया है. तेलंगाना बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 मई से 24 मई के बीच किया गया था. इस साल टीएस इंटर फर्स्ट ईयर में कुल 63.32 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि टीएस सेकेंड ईयर का पास प्रतिशत 67.16 रहा है.
बता दें कि तेलंगाना बोर्योड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है. वहीं बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा देनी होगी. टीएसबीआईई फर्सट ईयर और सेकेंड ईयर की मार्कशीट और स्कोरकार्ड को आधिकारिक परिणाम वेबसाइट से हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके डाउनलोड किया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
TS Inter Results 2022 2nd Year, TS Inter Results 2022 1st Year: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें
1.सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- tsbie.cgg.gov.in, results.cgg.gov.in पर जाएं.
2.निर्दिष्ट परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
3.सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4.आपके टीएस 10वीं, 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे.
5.परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर का परिणाम पिछले साल 16 दिसंबर को घोषित किया गया था, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) समूह में उत्तीर्ण प्रतिशत 61 प्रतिशत था, जबकि यह भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान (पीसीबी) समूह के लिए 55 प्रतिशत था.
टीएससेकेंड ईयर परिणाम में पिछले साल 100 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था. टीएसबीआईई सेकेंड ईयर के छात्रों का मूल्यांकन वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया गया था क्योंकि कोविड -19 महामारी के कारण इंटर परीक्षा रद्द हो गई थी.
ये भी पढ़ें ः TS Inter Result 2022: टीएसबीआईई फर्स्ट, सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट रिजल्ट आज 11 बजे, इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
TS Inter Result 2022: तेलंगाना फर्स्ट, सेकेंड ईयर इंटरमीडिएट के परिणाम Tsbie.cgg.gov.in पर आज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं