NEET 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार देशभर के तमाम शहरों के छात्रों ने इसमें टॉप किया है. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने AIR-1 और AIR-2 रैंक हासिल की है. दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए. रिजल्ट के बाद अब नीट के तमाम टॉपर्स काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं, जहां उन्हें उनकी पसंद का कॉलेज अलॉट होगा. ज्यादातर टॉपर्स की पहली पसंद हमेशा एम्स दिल्ली होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बाद किन बड़े मेडिकल कॉलेजों को टॉपर्स पसंद करते हैं? आइए जानते हैं एम्स के बाद छात्रों की पहली पसंद बनने वाले इन टॉप कॉलेजों के बारे में.
एम्स के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स किस कॉलेज में लेते हैं ए़डमिशन
1. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), नई दिल्ली
दिल्ली का यह कॉलेज सालों से टॉप रैंकर्स की पहली पसंद रहा है. एम्स के बाद सबसे पहले इसी कॉलेज की सीटें फुल होती हैं. बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े अस्पताल (लोक नायक अस्पताल) से जुड़े होने के कारण यहां छात्रों को सीखने का शानदार मौका मिलता है.
2. वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल (VMMC), नई दिल्ली
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) अपनी आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन फैकल्टी के लिए जाना जाता है. दिल्ली में होने और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पताल से संबद्ध होने के कारण इसकी कटऑफ भी आसमान छूती है.
3. जिपमेर (JIPMER), पुडुचेरी

Add image caption here
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) एक स्वायत्त (Autonomous) संस्थान है. पढ़ाई के मामले में इसे एम्स के टक्कर का माना जाता है. दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरे देश के छात्र यहां एडमिशन के लिए तरसते हैं.
4. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ

उत्तर प्रदेश का यह ऐतिहासिक मेडिकल कॉलेज अपनी बेहतरीन पढ़ाई और कड़े अनुशासन के लिए जाना जाता है. हिंदी पट्टी के राज्यों के टॉप रैंकर्स के लिए यह हमेशा से पसंदीदा कॉलेज रहा है.
5. मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC), चेन्नई

देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक, मद्रास मेडिकल कॉलेज की कटऑफ भी बहुत हाई रहती है. यहां का क्लिनिकल एक्सपोजर बेहद शानदार है.
यह भी पढ़ें- UGC NET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, जानें क्या रहा पिछले साल का ट्रेंड और कैसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं