Best Acting School : फिल्मों और वेब सीरीज की बढ़ती दुनिया के कारण एक्टिंग युवाओं के बीच एक लोकप्रिय करियर ऑप्शन बनकर उभर रहा है. आज कई स्टूडेंट 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग की पढ़ाई कर प्रोफेशनल आर्टिस्ट बनने का सपना देखते हैं. ऐसे में सही एक्टिंग स्कूल चुनना बहुत जरूरी हो जाता है. बता दें कि एक्टिंग कोर्स में स्टूडेंट्स को सिर्फ एक्टिंग ही नहीं सिखाया जाता, बल्कि डायलॉग बोलने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के हाव-भाव, किरदार को समझना और कैमरे के सामने परफॉर्म करना भी सिखाया जाता है. ये कोर्स डिप्लोमा, डिग्री और सर्टिफिकेट के रूप में अवलेवल हैं. तो चलिए जानते हैं 5 बेस्ट एक्टिंग स्कूल जिसमें दाखिला लेकर आप अपने एक्टर बनने के सपने में पहला कदम बढ़ा सकते हैं...
भारत के 5 बेस्ट एक्टिंग स्कूल
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली
देश के सबसे फेमस थिएटर इंस्टीट्यूट में से एक है. यहां स्टूडेंट्स को रंगमंच और अभिनय की अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है.
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII), पुणे
फिल्म और अभिनय की पढ़ाई के लिए FTII देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है.
सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता
यह एक्टिंग और फिल्म मेकिंग से जुड़े कोर्सों के लिए जाना जाता है.
व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल, मुंबई
यहां छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है.
बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो, मुंबई और दिल्ली
यह एक्टिंग सीखने वाले युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और कई कलाकार यहां से प्रशिक्षण ले चुके हैं.
एक्टिंग कोर्स करने से क्या फायदा होगा?
अब आते हैं इसके फायदे पर. इस तरह के कोर्स छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. स्टेज पर बोलने, लोगों के सामने प्रदर्शन करने और अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने की क्षमता विकसित होती है. साथ ही इंडस्ट्री के लोगों से जुड़ने के चांस भी मिल सकते हैं.
एक्टिंग के बाद करियर के मौके
एक्टिंग कोर्स पूरा करने के बाद छात्र फिल्मों, टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज, थिएटर, विज्ञापनों और OTT प्लेटफॉर्म्स में काम कर सकते हैं. इसके अलावा वॉइस ओवर आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC, SSC, Banking या State PCS किस परीक्षा को पास करना है सबसे आसान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं