Best MBA College In India : ग्रैजुएशन के बाद एमबीए (MBA) भारत में सबसे लोकप्रिय पोस्टग्रेजुएट कोर्स में से एक है. हर साल टॉप मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए हजारों छात्र CAT, XAT, CMAT, NMAT और SNAP जैसे एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होते हैं. अगर आप भी एमबीए करने का सपना देख रहे हैं तो इससे पहले आपको NIRF रैंकिंग पर भी एक नजर डाल लेनी चाहिए. इससे आपको बेहतर कॉलेज सिलेक्ट करने में मदद मिलेगी साथ ही आपके करियर को भी सही दिशा मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं एनआईआरएफ रैंकिंग में भारत के टॉप 20 एमबीए कॉलेज कौन से हैं.
भारत के टॉप MBA कॉलेज
NIRF रैंकिंग के अनुसार, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. कुछ अन्य जाने-माने मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट ने भी टॉप 20 कॉलेजों में जगह बनाई है, जिनकी लिस्ट यहां दी जा रही है-
- IIM अहमदाबाद
- IIM बैंगलोर
- IIM कोझिकोड
- IIT दिल्ली (डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज)
- IIM लखनऊ
- IIM मुंबई
- IIM कलकत्ता
- IIM इंदौर
- मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (MDI)
- XLRI - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
- सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
- IIT खड़गपुर
- IIT मद्रास
- IIT बॉम्बे
- IIM रायपुर
- IIM तिरुचिरापल्ली
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड
- IIM रांची
- IIM रोहतक
- S. P. जैन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
NIRF रैंकिंग MBA करने में कैसे मदद करती है?
नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) कई आधारों पर कॉलेजों की रैंकिंग करता है. इनमें पढ़ाने की क्वालिटी, रिसर्च, ग्रेजुएशन के नतीजे, प्लेसमेंट, सीखने के साधन और कुल मिलाकर एकेडमिक परफॉर्मेंस शामिल हैं.
इन बातों का भी रखें ख्याल
ये रैंकिंग छात्रों को आम पैमानों पर इंस्टिट्यूट की तुलना करने में मदद करती हैं. हालांकि, अपना अंतिम फैसला लेने से पहले छात्रों को प्लेसमेंट रिकॉर्ड, कोर्स की फीस, फैकल्टी, स्पेशलाइजेशन, इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप और कैंपस की सुविधाओं को भी अच्छे से खंगालना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Australia की ये यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को दे रही है 50% स्कॉलरशिप, जानिए कौन और कैसे कर सकता है Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं