School Bag: बच्चे हमेशा अपनी पसंद का स्कूल बैग ले जाना पसंद करते हैं. स्कूल बैग में कई चीजें होती हैं, जो उनकी पढ़ाई के लिए जरूरी होती हैं. किताबें, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, टिफिन के अलावा बच्चे के स्कूल में अक्सर वे अपनी पसंद की कुछ चीजें जैसे स्टाइलिश डायरी, कोई स्टोरी बुक या स्टाइलिश पेन आदि भी रख लेते हैं. लेकिन स्कूल बैग में कुछ चीजों को रखा जाना जरूरी होता है. ये चीजें ऐसी हैं, जो बच्चों के लिए बहुम मददगार साबित हो सकती हैं.
हर बच्चे के स्कूल बैग में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
एक्स्ट्रा पेंसिल बॉक्स
पेंसिल, पेन, रबर, शार्पनर, स्केल तो बच्चे के बैग में होता ही है. इसके अलावा उसे एक अलग से स्टेशनरी किट भी बनाकर दें. जो उस समय काम आएगा जब अचानक उसके पेन की इंक खत्म हो जाए या पेंसिल बॉक्स घर में छूट जाए.
हैंड सैनिटाइजर
बच्चे अक्सर खेलते-कूदते गंदे हो जाते हैं. ऐसे में हैंड सैनिटाइजर रखना जरूरी है, जिससे वे खाने से पहले हाथ साफ कर सकें.
छोटा टिश्यू या रुमाल
पसीना पोंछने, हाथ साफ करने या किसी छोटी जरूरत के लिए रुमाल या टिश्यू बहुत काम आता है.
बच्चे की राइटिंग सुधारने के लिए क्या बेहतर है- पेन से या पेंसिल से लिखवाना?
एक्स्ट्रा नोटबुक
बच्चे को एक्स्ट्रा नोटबुक देनी चाहिए. अगर कभी वह किसी विषय की कॉपी ना ले गया हो या क्लास में एक्स्ट्रा पढ़ाई हो तो उसमें नोट कर सकता है.
दवाई (डॉक्टर की सलाह से)
अगर बच्चे को कोई हेल्थ समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से उसके बैग में जीवनरक्षक दवा या इमरजेंसी में काम आने वाली दवा अवश्य रखें और इसके बारे में क्लास टीचर को भी अवगत करा दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं