Sonam Wangchuk Wife Education: सोनम वांगचुक इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंग्मो भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि गीतांजलि न सिर्फ एक सफल सोशल एंटरप्रेन्योर हैं, बल्कि उन्होंने काफी अच्छी शिक्षा भी हासिल की है. जानें उन्होंने कहां से पढ़ाई की है और उनका प्रोफेशनल सफर कैसा रहा है.
फिजिक्स से की ग्रेजुएशन
गीतांजलि जे. आंग्मो का जन्म ओडिशा के बालासोर में हुआ. उन्होंने फकीर मोहन यूनिवर्सिटी, बालासोर से फिजिक्स में बीएससी (B.Sc.) की डिग्री हासिल की.
XIM भुवनेश्वर से किया MBA
ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (XIM), भुवनेश्वर से मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA किया. इसी शिक्षा ने उन्हें कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर बनाने की मजबूत नींव दी.
Education में की PhD
अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए गीतांजलि ने 2025 में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस से Education (Integral Education Framework) विषय में PhD पूरी की.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की Chevening Fellow भी रहीं
गीतांजलि केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा से जुड़ी रही हैं. वे University of Oxford में Chevening Fellow रह चुकी हैं, जहां उन्होंने नेतृत्व और सार्वजनिक नीति से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया.
15 साल कॉर्पोरेट सेक्टर में किया काम
MBA के बाद गीतांजलि ने करीब 15 वर्षों तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया. इस दौरान उन्होंने Deloitte, Lister Technologies समेत कई कंपनियों में अहम जिम्मेदारियां निभाईं. बाद में उन्होंने समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का फैसला किया.
HIAL की को-फाउंडर और CEO
साल 2017 में उन्होंने अपने पति सोनम वांगचुक के साथ मिलकर Himalayan Institute of Alternatives, Ladakh (HIAL) की स्थापना की. वर्तमान में वे संस्थान की Founder CEO और Dean हैं. HIAL का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के बजाय स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान पर आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है.
कई क्षेत्रों में हैं पारंगत
गीतांजलि जे. आंग्मो शिक्षा और समाज सेवा के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं. उन्हें कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त है. वे ओडिसी और रशियन बैले में प्रशिक्षित हैं. वर्ष 2022 में उन्हें शिक्षा और सामुदायिक विकास में योगदान के लिए भारत सरकार का Women Transforming India National Award भी मिल चुका है.
जंतर-मंतर में नमक लेकर क्यों पहुंचे प्रदर्शन कर रहे छात्र? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं