विज्ञापन

हाथों में हथकड़ी, चेहरे पर उम्मीद: सीतामढ़ी जेल से NEET का एग्जाम देने पहुंचा ये कैदी, देखकर सब रह गए हैरान

NEET RE-Exam 2026 : बिहार के सीतामढ़ी में एक अनोखी घटना में, मारपीट के मामले में पिछले 15 दिनों से जेल में बंद कैदी अफजद अंसारी कोर्ट की अनुमति के बाद NEET परीक्षा देने पहुंचा.

हाथों में हथकड़ी, चेहरे पर उम्मीद: सीतामढ़ी जेल से NEET का एग्जाम देने पहुंचा ये कैदी, देखकर सब रह गए हैरान
इस मामले पर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा युवक मारपीट मामले में जेल में बंद है न्यायालय के आदेश पर उसे जेल से परीक्षा केंद्र पर लाया गया है.

NEET Re-Exam 2026 : सीतामढ़ी जिले में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच हथकड़ी लगाए परीक्षा देने पहुंचा. कैदी की पहचान कंहौली थाना क्षेत्र के बगहा निवासी मंसूर अंसारी के पुत्र अफजद अंसारी के रूप में की गई हैं.

जानकारी के अनुसार अफजद अली मारपीट के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में 15 दिनों से बंद है. इस बीच उसने NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उसका परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में निर्धारित किया गया था.

सीतामढ़ी न्यायालय से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया. पुलिसकर्मियों की निगरानी में अफजद अली परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा में शामिल होने दिया गया.

परीक्षा केंद्र पर हथकड़ी लगाए कैदी को देखकर परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. वहीं इस मामले पर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कहा युवक मारपीट मामले में जेल में बंद है न्यायालय के आदेश पर उसे जेल से परीक्षा केंद्र पर लाया गया है.

यह भी पढ़ें-NEET Exam: अबू धाबी नहीं, नागपुर सेंटर पहुंचे अब्दुल्ला, पिता बोले- 'पूरी रात उल्टी की, बहुत डरा हुआ था बेटा'

लेखक के बारे में
img
Ranjeet Vijay
Contributer
रणजीत विजय बिहार के सारण जिले में एनडीटीवी के संवाददाता हैं. शहर की क्राइम से लेकर राजनीतिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है. खबरों के सबसे पहले ब्रेक करना... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com