विज्ञापन

NEET UG 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स वाले सवाल में दो विकल्प सही हैं, जिसके कारण केवल प्रयास करने वाले छात्रों को ही अंक मिलेंगे. वहीं, वर्नियर कैलीपर्स वाले सवाल में कोई भी विकल्प सही न होने के कारण उसे ड्रॉप किया जा सकता है, जिसका फायदा परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को मिलेगा.

NEET UG 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच
जब कोई सवाल ड्रॉप होता है, तो उसके पूरे अंक उन सभी छात्रों को दिए जाते हैं जो परीक्षा में बैठे थे, चाहे उन्होंने उस सवाल को हल करने की कोशिश की हो या नहीं.

Re-NEET UG 2026 Answer Key : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम री-नीट यूजी 2026 (Re-NEET UG 2026) में शामिल हुए 22 लाख से ज्यादा छात्र इन दिनों बड़ी बेसब्री से अपनी प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं. इस बार परीक्षा हुए 5 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक आंसर-की जारी नहीं की है. इस देरी ने छात्रों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अगर तुलना करें, तो इस साल 3 मई (रविवार) को हुई मुख्य नीट-यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के तीसरे ही दिन यानी 6 मई को जारी कर दी गई थी. वहीं, री-नीट परीक्षा 21 जून को पूरी हो चुकी है, पर 5 दिन बाद भी छात्र इंतजार में बैठे हैं.

इसको लेकर कोटा के जाने-माने एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इस बार री-नीट के फिजिक्स के पेपर में 2 प्रश्नों को लेकर काफी उलझन बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनमें से एक सवाल को पूरी तरह हटाया जा सकता है, जबकि दूसरे सवाल में एक से ज्यादा सही ऑप्शन मिल सकते हैं.

नियमों की जानकारी न होना पड़ सकता है भारी

देव शर्मा ने बताया कि नेशनल लेवल के बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में पास होने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, बल्कि परीक्षा के नियमों की सही जानकारी होना भी बहुत जरूरी है. नियमों की सही समझ न होने का नुकसान री-नीट 2026 के फिजिक्स पेपर में साफ देखने को मिल रहा है.

उलझन नंबर 1: इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EM Waves) वाला सवाल

फिजिक्स के पेपर (कोड संख्या-80, प्रश्न संख्या-5) में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स की विशेषताओं पर एक सवाल पूछा गया था. सवाल में पूछा गया था कि कौन सा विकल्प गलत (ठीक नहीं) है.

देव शर्मा के अनुसार, इस सवाल में दिए गए ऑप्शन-1 और ऑप्शन-2 दोनों ही गलत बातें कहते हैं. चूंकि सवाल में गलत विकल्प ही चुनना था, इसलिए ऑप्शन-1 और ऑप्शन-2 दोनों ही इसके सही जवाब बन रहे हैं.

छात्रों से कहां हुई चूक?

कई छात्रों ने सोचा कि इस सवाल के दो सही उत्तर हैं, तो NTA इसे ड्रॉप कर देगा और इसके नंबर सभी को मिल जाएंगे. चाहे किसी ने इसे हल किया हो या नहीं. इसी सोच में छात्रों ने सवाल को बिना हल किए छोड़ दिया.

क्या कहता है नियम?

नीट-यूजी 2026 के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के पेज नंबर 21 पर साफ लिखा है कि अगर किसी सवाल के एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो नंबर सिर्फ उन्हीं छात्रों को मिलेंगे जिन्होंने उन सही ऑप्शंस में से किसी एक को चुना होगा. जिन छात्रों ने सवाल छोड़ दिया, उन्हें कोई नंबर नहीं मिलेगा. इसलिए, इस सवाल को ड्रॉप होने की उम्मीद में छोड़ने वाले छात्रों को नुकसान हो सकता है.

उलझन नंबर 2: वर्नियर कैलीपर्स वाला सवाल

फिजिक्स पेपर में वर्नियर कैलीपर्स से जुड़ा एक और सवाल पूछा गया था. एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक, इस सवाल में दिए गए चारों ऑप्शंस में से कोई भी ऑप्शन सही नहीं है.

क्या कहता है नियम?

ऐसी स्थिति में नियमों के अनुसार इस सवाल को पूरी तरह से 'ड्रॉप' जाएगा. जब कोई सवाल ड्रॉप होता है, तो उसके पूरे अंक उन सभी छात्रों को दिए जाते हैं जो परीक्षा में बैठे थे, चाहे उन्होंने उस सवाल को हल करने की कोशिश की हो या नहीं. देव शर्मा ने यह भी साफ किया कि नीट की रूलबुक में बोनस जैसा कोई शब्द इस्तेमाल नहीं किया गया है.

यहां पढ़ें- NEET UG 2026: आपकी ऑल इंडिया रैंक पर कौन सा मेडिकल कॉलेज और कोर्स मिलेगा? यहां समझें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Re-NEET UG 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com