विज्ञापन

NEET UG 2026 रद्द: सफलता की दहलीज से वापस लौटे छात्रों के लिए 'संजीवनी' या 'संकट'? अभिभावक बरतें ये सावधानियां

नीट रद्द होना एक प्रशासनिक प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन एक छात्र के लिए यह उसके सपनों का फिर से इम्तिहान है. देव शर्मा का संदेश स्पष्ट हैअभिभावक इस समय केवल माता-पिता नहीं, बल्कि एक 'मेंटल हेल्थ गार्ड' की भूमिका निभाएं.

NEET UG 2026 रद्द: सफलता की दहलीज से वापस लौटे छात्रों के लिए 'संजीवनी' या 'संकट'? अभिभावक बरतें ये सावधानियां
विद्यार्थी का गुमसुम हो जाना, बातचीत करना बंद कर देना, खाने-पीने में ना-नुकुर करना डिप्रेश के गंभीर लक्षण है, इन पर गौर करें तथा सावधानी बरतिए.

NTA UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट-यूजी 2026 को रद्द करने के फैसले ने देश भर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के बीच एक अजीब सी हलचल पैदा कर दी है. शिक्षा नगरी कोटा के प्रसिद्ध एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, यह फैसला 'हर्ष और विषाद' का एक मिला-जुला संगम है. लेकिन इस समय सबसे बड़ी चुनौती उन मेधावी छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को संभालने की है, जो सफलता के बिल्कुल करीब थे.

मां-बाप बरतें ये सावधानी

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थीयों ने बेहतरीन प्राप्त किए हैं वे इस समय भावनात्मक तौर पर कमजोर हो सकते हैं, सफलता की रेत अपने हाथ से खिसकते देख धैर्य एवं आपा दोनों खो सकते हैं. देव शर्मा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावक किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी से अलग नहीं हों, विशेषकर शाम के समय अकेला नहीं छोड़े और रात के समय सोते समय भी उन्हें अकेला नहीं सोने दें. विद्यार्थी के अकेला होने के किसी भी बहाने को सफल नहीं होने दीजिए.

देव शर्मा ने बताया कि माता-पिता विद्यार्थी के व्यवहार-परिवर्तन का विशेष ध्यान रखें और व्यवहार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन दिखाई देने पर विशेषज्ञों से तुरंत प्रभाव से संपर्क करें. विद्यार्थी का गुमसुम हो जाना, बातचीत करना बंद कर देना, खाने-पीने में ना-नुकुर करना गंभीर लक्षण है, इन पर गौर करें तथा सावधानी बरतें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com