विज्ञापन
18 minutes ago

Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी NEET UG के री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है. NTA की वेबसाइट पर ही NEET UG री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी किया जाना है. ये एग्जाम 21 जून, 2026 को होने वाला है. इस एग्जाम को लेकर की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की थी कि एडमिट कार्ड 14 जून, 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे. ऐसे में उम्मीद है कि किसी भी समय अब एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है. वहीं एडमिट कार्ड जारी करने से पहले NTA ने एग्जाम का मिनट-दर-मिनट शेड्यूल जारी किया है. जिसमें परीक्षा केंद्र में एंट्री से लेकर एग्जाम कितने बजे खत्म होगा, ये तमाम जानकारी दी गई है.

Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates

दोबारा क्यों आयोजित की जा रही है परीक्षा

नीट यूजी की परीक्षा बीते महीने तीन मई को आयोजित की गई थी. हालांकि, पेपर लीक की शिकायत मिलने पर 11 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई. फिलहाल, सीबीआई इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है. इस बीच नीट यूजी की पुनर्परीक्षा अब 21 जून को होनी है.

क्या फिर लीक हुआ नीट का पेपर? PIB फैक्ट चेक ने बताया वायरल दावे का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों NEET पेपर लीक को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म है. लेकिन क्या वाकई नीट का पेपर फिर से लीक हो गया है? इस सवाल का जवाब देश की सबसे भरोसेमंद फैक्ट-चेकिंग एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB Fact Check) ने दे दिया है. PIB ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से झूठा और फर्जी  करार दिया है.

NTA की वेबसाइट पर जारी किय जाएगा एडमिट कार्ड

NTA की वेबसाइट पर नीट-यूजी केएडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा.

आज एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना

नीट यूजी री-एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: कहां जारी होगा एडमिट कार्ड

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: NTA की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा.

केंद्र और राज्य सरकारें व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही हैं

नीट री-एग्जाम को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं, ताकि लाखों छात्रों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके.

NEET UG 2026 Re-Exam LIVE: IAF देश भर में पेपर पहुंचाएगी

इंडियन एयर फोर्स (IAF) देश भर में पेपर पहुंचाएगी, जबकि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवान लोकल पुलिस की मदद करेंगे ताकि उन्हें एग्जाम सेंटर तक पहुंचाया जा सके।

नीट में गड़बड़ी की कोशिश करने वालों से कठोरता के साथ निपटा जाएगा: केंद्र

NEET 2026 Admit Card Live Update: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि 21 जून को दोबारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) में गड़बड़ी करने या व्यवधान डालने या इसकी शुचिता से खिलवाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून की पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

नीट री-एग्जामिनेशन में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: कैबिनेट सेक्रेटरी

नीट री-एग्जाम को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल के साथ एक बैठक में नीट री-एग्जामिनेशन की तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान, कैबिनेट सेक्रेटरी ने सभी संबंधित पक्षों के बीच करीबी तालमेल के जरिए री-एग्जामिनेशन को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित कराने का जिकेर किया. नीट री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को आयोजित किया जाना है.

"NTA ने NEET उम्मीदवारों को 15 मिनट का ग्रेस टाइम देने का फ़ैसला किया": धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET का दोबारा एग्ज़ाम देने वाले उम्मीदवारों को 15 मिनट अतिरिक्त देने का फ़ैसला किया है. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि 21 जून को होने वाला एग्ज़ाम अच्छी तरह से आयोजित किया जाएगा.

NEET री-एग्जाम के लिए NTA ने किए ये 3 बड़े बदलाव, बताया कैसे बचेगा टाइम

नीट री-एग्जाम 21 जून को होगा, इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कई तरह के बदलाव किए गए हैं. छात्रों के लिए एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस बार क्या-क्या चीजें पहली बार होंगीं.

Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी: प्रधान

Re-NEET 2026 Admit Card Live Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की. तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Re-NEET 2026 Admit Card, NTA NEET Advisory 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com