विज्ञापन

Rajasthan 10th Board result 2026 : 20 मार्च को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE कक्षा 10 का परिणाम 2026: परीक्षाओं के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं.

Rajasthan 10th Board result 2026 : 20 मार्च को जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा. छात्र अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे.

Rajasthan 10th Board result 2026 Date : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) 20 मार्च को कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है. आपको बता दें कि इन परीक्षाओं के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जो 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. रिजल्ट जारी होने के बाद, आफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्र अपने जरूरी क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

Rajasthan 10th Board result 2026 Date : कैसे करें चेक

  • ऑफिशियल वेबसाइट - rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
  • RBSE Class 10 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करिए.
  • रोल नंबर सहित मांगी गई जानकारी डालिए.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • भविष्य में काम आने के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

RBSE रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

छात्र अपना Class 10 का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

  • rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

RBSE कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2026

जो छात्र एक या एक से ज़्यादा विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, वे कंपार्टमेंट (सुधार) परीक्षाओं में बैठ सकेंगे. ये परीक्षाएं अगस्त 2026 में आयोजित की जाएंगी.

RBSE 2027 से कक्षा 10 की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करेगा

RBSE के सचिव ने यह भी बताया कि बोर्ड 2027 से कक्षा 10 की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने पर विचार कर रहा है. संभावित रूप से फरवरी और मई में बशर्ते राज्य सरकार से इसकी मंज़ूरी मिल जाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com