विज्ञापन

RBSE 10th Result 2026 out : फिर से 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए यहां कितना रहा Passing Percentage

RBSE 10th Result 2026 out : राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट. राजस्थान बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी. जानें इस साल का पास प्रतिशत कितना है.

RBSE 10th Result 2026 out : फिर से 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए यहां कितना रहा Passing Percentage
लिए जानते हैं इस साल के टॉपर्स की लिस्ट - और इसमें लड़कियों कितनी हैं.

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. इस बार पहली डिवीजन में पास होने वाले छात्र 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राएं 2 लाख 83 हजार 411 हैं. इस बार कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.23 है. जिसमें से छात्रों का पासिंग पर्सेंट 93.63 है और छात्राओं का रिजल्ट 94.90 रहा. आंकड़ों को देखते हुए एक बार फिर से लड़कियां लड़कों को पछाड़कर आगे निकल गई हैं. पिछली बार भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले ज्यादा अच्छा स्कोर करके अपनी प्रतिभा का परचम लहराया था.  

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था. इसके लिए राज्यभर में 6200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

बता दें कि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है. यानी परीक्षा समाप्त होने के 25 दिन के अंदर रिजल्ट जारी किया जा रहा है.   

पिछले साल किसने किया था टॉप और कौन रहे आगे

पिछले साल के आंकड़े भी कुछ ऐसी ही कहानी बयां करते हैं. 2025 में भी बेटियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया था:

प्रथम स्थान: भावना (99.67%)

द्वितीय स्थान: पूजा भादू और वंदना तंवर (99.50%)

तृतीय स्थान: श्रेया प्रजापति और प्रियंशु शर्मा (99.17%)

छात्रों के लिए आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में कम अंक लाए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है; बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा.
 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE 10th Result 2026, Rajasthan Board Class 10 Results, Rajasthan Board Toppers List, RBSE Result Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com