विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पिछले कुछ सालों में किन जिलों ने किया टॉप? देखें District Wise Result

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के 9 लाख छात्रों का इंतजार कल खत्म हो रहा है. मंगलवार सुबह 10 बजे तीनों स्ट्रीम के नतीजे आ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कुछ सालों का रिजल्ट में दबदबा रहा है. जानिए किस साल कौन सा जिला टॉप रहा...

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पिछले कुछ सालों में किन जिलों ने किया टॉप? देखें District Wise Result
RBSE 12th Result 2026

RBSE 12th Result 2026 Update: राजस्थान के 9 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. आज मंगलवार 31 मार्च की सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट जारी करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च में ही 12वीं का रिजल्ट आ रहा है. इससे पहले 24 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर बोर्ड पहले ही सबको चौंका चुका है। रिजल्ट आने से पहले चलिए जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में राजस्थान के कौन से जिले 'पढ़ाई के पावरहाउस' बनकर उभरे हैं और इंटर के रिजल्ट में टॉप पर रहे हैं.

पिछले साल किन जिलों ने गाड़े झंडे

आर्ट्स (Arts): सिरोही का जलवा

साल 2025 के नतीजों में छोटे जिलों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया था. आर्ट्स में सिरोही जिला 99.18% पास प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में नंबर-1 रहा. इसके बाद राजसमंद (99.05%) का नंबर आया. सीकर ने भी 98.72% के साथ अपनी धाक जमाई.

साइंस (Science): राजसमंद और नागौर की टक्कर

साइंस स्ट्रीम में राजसमंद (99.58%) सबसे आगे रहा, जबकि नागौर (99.39%) दूसरे स्थान पर रहा. सीकर और बाड़मेर भी टॉप 5 में शामिल रहे. सीकर और झुंझुनूं को राजस्थान का एजुकेशन हब भी कहा जाता है और इनके नतीजे हर साल इस बात को साबित भी करते हैं.

कॉमर्स (Commerce): 100% मार्क्स

कॉमर्स में तो कमाल ही हो गया था. करौली, सवाई माधोपुर, डूडू, जयपुर ग्रामीण, प्रतापगढ़ और बाड़मेर जैसे जिलों में 100% छात्र पास हुए. यानी इन जिलों का एक भी बच्चा फेल नहीं हुआ था.

2024 में किसने मारी थी बाजी

  • साइंस में शाहपुरा (99.35%) ने सबको हैरान कर दिया था.

  • कॉमर्स में बूंदी, कोटा और राजसमंद समेत 13 जिलों का रिजल्ट 100% रहा था.
  • आर्ट्स में जोधपुर ग्रामीण (98.75%) सबसे ऊपर रहा था.

3 सालों का रिपोर्ट कार्ड

पिछले तीन सालों (2023-2025) के ट्रेंड को देखें, तो कुछ जिले ऐसे हैं जो लगातार टॉप पर बने हुए हैं. साइंस स्ट्री में सीकर, नागौर, शाहपुरा और डूंगरपुर टॉप कर रहे हैं. कॉमर्स में सवाई माधोपुर, बाड़मेर, बूंदी और कोटा का नंबर सबसे ज्यादा है. आर्ट्स में जोधपुर ग्रामीण, सिरोही, बाड़मेर और सीकर सबसे अव्वल जिले रहे हैं.

इस बार किसके बीच हो सकती है टक्कर

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 9,10,009 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. अब सभी अपने-अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षा विभाग के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार भी शेखावाटी बेल्ट यानी सीकर-झुंझुनूं और पश्चिमी राजस्थान (बाड़मेर-जोधपुर) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट QR कोड से करें चेक, खत्म होने वाला है इंतजार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com