विज्ञापन

फिसड्डी साबित हुई 'कोटा फैक्‍ट्री', 100 में से इतने बच्‍चे ही हुए पास, जानिए लिस्‍ट में कितने नंबर पर

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में कोटा साबित हुआ फिसड्डी 89.25% रिजल्ट के साथ सबसे नीचे रहा कोचिंग हब. जानें झुंझुनूं और सीकर का हाल और क्यों पिछड़ा कोटा.

फिसड्डी साबित हुई 'कोटा फैक्‍ट्री', 100 में से इतने बच्‍चे ही हुए पास, जानिए लिस्‍ट में कितने नंबर पर
भले ही कोटा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन एक सुखद पहलू बेटियों का प्रदर्शन है.

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. जहां पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है, वहीं 'एजुकेशन हब' कहे जाने वाले कोटा से निराश करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 'कोटा फैक्ट्री' इस बार बोर्ड परीक्षाओं की रेस में सबसे पीछे छूट गई है. आइए डालते हैं आंकड़ों पर नजर.

राजस्थान के डिस्ट्रिक्ट वाइज प्रदर्शन पर नजर डालें तो कोटा इस साल राज्य का सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है. जहां झुंझुनूं और सीकर जैसे जिलों ने 97% से अधिक का स्कोर किया, वहीं कोटा महज 89.25% पर सिमट गया. इसका सीधा मतलब यह है कि कोटा में हर 100 में से लगभग 11 छात्र फेल हो गए हैं, जो राज्य के औसत प्रदर्शन से काफी नीचे है.

शेखावाटी के सामने पस्त हुआ कोचिंग हब

शिक्षा जगत में अक्सर कोटा और शेखावाटी (झुंझुनूं, सीकर) की तुलना होती है. इस बार के नतीजों ने साफ कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाओं के मामले में शेखावाटी का कोई सानी नहीं है.

जिला     कुल पास प्रतिशत       रैंक

झुंझुनूं      97.77%              राज्य में पहले नंबर पर
सीकर     97.43%              राज्य में दूसरे नंबर पर
कोटा      89.25%              सबसे लास्ट में

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जो छात्र एक या दो विषयों में कम अंक लाए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है; बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों का ऐलान करेगा.

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था. इसके लिए राज्यभर में 6200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 

बता दें कि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है. यानी परीक्षा समाप्त होने के 25 दिन के अंदर रिजल्ट जारी किया जा रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com