विज्ञापन

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

राजस्थान PTET परीक्षा 14 जून को 2-वर्षीय और 4-वर्षीय बीएड कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी. उम्मीदवार अपने रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद अब जल्द ही एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद अब पास होने वाले छात्रों को कॉलेज में एडमिशन और सीट अलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा.

 PTET Result 2026 OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने आज (25 जून) राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले छात्र अब अपना स्कोरकार्ड VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी.

डायरेक्ट लिंक

14 जून को हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड (B.Ed) और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए यह परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में राज्य भर से हजारों छात्र शामिल हुए थे.

16 जून को प्रोविजनल की हुई थी जारी

रिजल्ट जारी करने से पहले यूनिवर्सिटी ने 16 जून को इसकी प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) जारी की थी. छात्रों को परीक्षा के सवालों या जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 17 जून से 19 जून तक का समय दिया गया था. इन सभी आपत्तियों की जांच करने के बाद अब फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है.

स्कोरकार्ड में इन बातों को ध्यान से देखें

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के कुल नंबर, उसकी कैटेगरी, रैंक और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गई हैं. अगर इसमें कोई गलती हो, तो तुरंत विभाग से संपर्क करें.

Result डाउनलोड करने का आसान तरीका

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए 'Rajasthan PTET 2026 Result' वाले लिंक पर क्लिक करिए.
इसके बाद अब अपना रोल नंबर और मांगी गई लॉगिन क्रेडेंशियल्स भरिए.
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करिए.
क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए.

अब शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद अब पास होने वाले छात्रों को कॉलेज में एडमिशन और सीट अलॉटमेंट के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. VMOU जल्द ही काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन की तारीखें और एडमिशन से जुड़े निर्देश वेबसाइट पर जारी करेगा. 

यह भी पढ़ें- SSC ने फिर दिया मौका, CGL 2026 भर्ती की एप्लीकेशन विंडो फिर से खुली, इस तारीख तक भर लें फॉर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com