विज्ञापन

Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 23 मार्च को जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, तारीख पर लगी मुहर

Rajasthan Board Result Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 10वीं का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा, इससे पहले तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन बनी हुई थी.

Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 23 मार्च को जारी करेगा 10वीं का रिजल्ट, तारीख पर लगी मुहर
Rajasthan Board Result Date

Rajasthan Board Result Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार सस्पेंस खत्म कर दिया है. 20 मार्च को रिजल्ट जारी होने की खबरों के बीच अब बोर्ड ने साफ किया है कि 10वीं के छात्रों का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. शिक्षा बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. पहले तारीख को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और कहा जा रहा था कि 5वीं और 8वीं बोर्ड के साथ ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड ने रिजल्ट में हुई थोड़ी देरी का कारण भी बताया है. 

बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी

पहले संभावना जताई जा रही थी कि नतीजे 20 मार्च को घोषित हो सकते हैं, लेकिन बोर्ड ने अंतिम समय में फैसला बदलते हुए डेटा वेरिफिकेशन प्रक्रिया को और मजबूत करने का निर्णय लिया है. यही वजह है कि रिजल्ट को 20 की बजाय अब 23 मार्च को जारी किया जाएगा. बोर्ड मुख्यालय अजमेर से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह अतिरिक्त समय लिया जा रहा है. यानी छात्रों को कुछ दिन का इंतजार और करना होगा. 

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट की टाइमिंग अभी कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि हर साल की तरह इस बार भी 12 से 1 के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी करेंगे, लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट या फिर एनडीटीवी वेबसाइट पर आकर चेक कर सकते हैं. 

QR कोड स्कैन कर रिजल्ट करें चेक - 

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद रिजल्ट पेज खुलेगा, जहां आपको रोल नंबर डालना होगा
  • रोल नंबर डालने के बाद तुरंत आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Rajasthan Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही RBSE मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

NCERT का चैप्टर तैयार करने के लिए बन गई नई एक्सपर्ट कमेटी, सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज भी शामिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com