विज्ञापन

NCERT का चैप्टर तैयार करने के लिए बन गई नई एक्सपर्ट कमेटी, सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज भी शामिल

NCERT New Committee: सुप्रीम कोर्ट पिछले कुछ दिनों से NCERT की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र वाले चैप्टर को लेकर सुनवाई कर रहा था, अब एक्सपर्ट कमेटी बनने के बाद ये सुनवाई बंद हो चुकी है.

NCERT का चैप्टर तैयार करने के लिए बन गई नई एक्सपर्ट कमेटी, सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज भी शामिल
NCERT New Committee

NCERT New Committee: NCERT की किताब में न्यायपालिका को लेकर शामिल चैप्टर पर अब सुनवाई खत्म हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस मामले को लेकर अब आगे सुनवाई नहीं होगी. इससे पहले सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NCERT की किताब में नया चैप्टर तैयार करने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस और बाकी एक्सपर्ट शामिल हैं. कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि विवादित चैप्टर के लिए जिम्मेदार लोगों को कमेटी या किसी भी सरकारी काम से हटाया जाए. 

क्या है ताजा मामला?

सुप्रीम कोर्ट NCERT की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र वाले चैप्टर को लेकर कई बार सुनवाई कर चुका है. इस मामले में एक कमेटी बनाने का आदेश जारी किया गया था, जिसके बाद अब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि एक्सपर्ट कमेटी तैयार हो चुकी है. सरकार के जवाब से संतुष्ट होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को बंद (Dispose off) कर दिया.

एक्सपर्ट कमेटी में कौन-कौन शामिल?

सरकार की तरफ से बनाई गई इस एक्सपर्ट कमेटी में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज इंदु मल्होत्रा और वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल शामिल होंगे. केंद्र सरकार ने नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी से जस्टिस अनिरुद्ध बोस को भी इसमें शामिल होने का अनुरोध किया है. अब ये कमेटी ही NCERT के नए चैप्टर को अप्रूवल देगी. 

सुप्रीम कोर्ट ने लिया था संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8 की किताब के एक चैप्टर पर विवाद के बाद खुद ही संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू कर दी थी. इसके बाद पंकज पुष्कर नाम के शख्स ने याचिका दायर कर NCERT की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े चैप्टर पर आपत्ति जताई थी. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए सभी किताबों को वापस लेने की बात कही थी. साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी एक्शन लेने का आदेश दिया, जो इसके लिए जिम्मेदार थे.

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी, जिनके राज्यसभा जाने पर सुप्रीम कोर्ट के जज भी ले रहे चुटकी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT New Committee, NCERT Book Row, NCERT Book Judiciary Chapter, Ncert Book Judiciary Corruption, Committee To Draft NCERT Chapter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com